पब्लिश्ड 10:14 IST, December 4th 2024
आज का राशिफल: होगी नए सफर की शुरुआत, पढ़ें कैसा रहेगा आपका दिन और शुभ रंग
ग्रहों और नक्षत्रों की गति के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आइए जानते हैं, 4 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
ग्रहों और नक्षत्रों की गति के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आइए जानते हैं, 4 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशिफल के अनुसार, सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। आज कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग-दौड़ का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। ऐसे में चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल।
मेष: आज आप अस्वस्थता महसूस कर सकते हैं और आपके मन में भय उत्पन्न हो सकता है, जो शायद आपके संबंधों से जुड़ा हो। सभी चिंताओं को छोड़कर वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। खरीदारी का आनंद लें।
रंग: लाल
वृषभ: कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से विवाद हो सकता है। वाणी में संयम रखें। व्यापार में नए विचारों के साथ नई दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा।
रंग: काला
मिथुन: आज कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आर्थिक लाभ में थोड़ी देरी हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं कम होंगी, फिर भी मानसिक तनाव बना रहेगा।
रंग: नीला
कर्क: आज आप अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। रिश्तों में नयापन लाने की कोशिश करें।
रंग: ग्रे
सिंह: कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की संभावना है। साझेदारी से व्यापार में लाभ होगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। भविष्य की चिंताएं बनी रहेंगी, लेकिन प्रियजन का सहयोग मिलेगा।
रंग: भूरा
कन्या: आज रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी और कार्य की गति में वृद्धि होगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। खरीदारी में अधिक समय लग सकता है।
रंग: काला
तुला: कार्यक्षेत्र में नए अवसरों पर विचार करने का समय है। व्यापार में उन्नति होगी और मनोबल बढ़ेगा। छात्रों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। परिवार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा।
रंग: गुलाबी
वृश्चिक: आज कठिन कार्य सरलता से पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और परिवार के साथ मनोरंजन का अवसर मिल सकता है।
रंग: बैंगनी
धनु: कार्यक्षेत्र में मानसिक दबाव अधिक रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखें। व्यापार का विस्तार करने से मनोबल बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, हालांकि अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है।
रंग: हरा
मकर: आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नये प्रयोगों पर सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और नये विकल्प सामने आएंगे।
रंग: सफेद
कुम्भ: कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ की संभावना है। यदि आवश्यकता पड़ी, तो मित्रों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। संतान के प्रति चिंता रहेगी।
रंग: भूरा
मीन: कार्यक्षेत्र में दबाव अधिक रहेगा। व्यापार में धन का लाभ होगा, लेकिन निवेश से पहले सतर्क रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पड़ोसी से विवाद हो सकता है।
रंग: नीला
आज का दिन ग्रहों की गति के हिसाब से हर राशि के लिए अलग-अलग अवसर लेकर आया है। ध्यान रखें और सकारात्मक सोच के साथ दिन बिताएं।
अपडेटेड 10:14 IST, December 4th 2024