Mahua Moitra: '4-6 लोग फ्लाइट में चढ़े, उन्होंने मुझे घूरा फिर...', TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने लगाया बड़ा आरोप; VIDEO

Mahua Moitra: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो इंडिगो की फ्लाइट में अपने साथ कथित बदसलूकी और उत्पीड़न होने का आरोप लगाती दिख रही हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mahua Moitra
Mahua Moitra | Image: X

Mahua Moitra: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो इंडिगो की फ्लाइट में अपने साथ कथित बदसलूकी और उत्पीड़न होने का आरोप लगाती दिख रही हैं। वो इंडिगो की फ्लाइट 6ई-719 से दिल्ली आ रही थीं, जब 5-6 लोगों का एक ग्रुप विमान में चढ़ा और कुछ ऐसा कर दिया जिससे टीएमसी सांसद भड़क उठीं।

महुआ मोइत्रा ने आज अपने एक्स हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कुछ आदमियों को ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते देखा जा सकता है। वहीं, बीच-बीच में ‘चोर, टीएमसी चोर’ भी सुनाई दे रहा था।

महुआ मोइत्रा को देख फ्लाइट में लगे नारे

महुआ ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “सतर्क हो जाएं! मैं आज ऑफिशियल काम से रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली गई थी। मैं विमान संख्या 6E 719 में सीट नंबर 1F पर बैठी थी। तभी 4-6 आदमियों का एक ग्रुप विमान में चढ़ा और मुझे घूरने लगा और विमान के पिछले हिस्से में चला गया। विमान के उतरने और दरवाजे खुलने से पहले ही उन्होंने ये हरकतें कीं और इसका वीडियो भी बनाने लगे”। 

टीएमसी सांसद ने आगे लिखा कि “यह कोई सामान्य नागरिक आक्रोश नहीं है, बल्कि यह उत्पीड़न है और विमान में मेरी सुरक्षा का उल्लंघन है। किसी भी हालत में ये बदमाश विमान के अंदर इस तरह का उत्पीड़न करके बच नहीं सकते”। उन्होंने आगे इंडिगो के ऑफिशियल हैंडल और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को भी टैग करते हुए उन आदमियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। 

Advertisement

वीडियो में महुआ मोइत्रा को देख लोगों ने क्या कहा?

महुआ ने इंडिगो को टैग करते हुए लिखा कि इन आदमियों को नो फ्लाईलिस्ट में डाला जाए। इस वायरल वीडियो में कुछ लोगों को ‘टीएमसी चोर, भाइपो चोर, पिसी चोर, सब चोर’ कहते सुना जा सकता है। फिर एक आदमी कहता है- ‘चोर-चोर तृणमूल सब चोर’।

ये भी पढ़ेंः BREAKING: शुभेंदु के PA की हत्या के बाद अब हावड़ा में BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बमबाजी; कई लोगों के घायल होने की खबर

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड