हेलमेट पहने आया हरी टी-शर्ट वाला शख्स, स्टैंड पर लगाई बाइक और अभिषेक बनर्जी के घर पर किया हमला; पत्थर फेंक तोड़ डाले शीशे- VIDEO
एक बदमाश ने अचानक अभिषेक बनर्जी के घर को निशाना बनाया है। उसने पहले घर के बाहर अपनी बाइक रोकी और फिर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस हमले में टीएमसी सांसद के घर के शीशे चकनाचूर हो गए।
- भारत
- 2 min read

Attack on Abhishek Banerjee House: तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बुधवार सुबह एक अज्ञात शख्स ने उनके पारिवारिक आवास को निशाना बनाया। आरोपी ने पहले घर के बाहर अपनी बाइक रोकी और फिर अचानक ताबड़तोड़ पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस हमले में पहली मंजिल की खिड़कियों के शीशे टूट गए। बनर्जी ने कहा कि यह सिर्फ कानून-व्यवस्था की विफलता नहीं है, बल्कि हिंसा को जानबूझकर बढ़ावा देने की एक सोची-समझी साजिश है।
अभिषेक बनर्जी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'बंगाल में बीजेपी के 'गुंडा राज' के तहत हिंसा का पूरी तरह से सामान्य होना देखा जा रहा है। आज सुबह-सुबह एक व्यक्ति मेरे परिवार के घर के बाहर आया, अपनी बाइक रोकी और बार-बार मेरे घर पर एक बड़ा पत्थर फेंका, जिससे पहली मंजिल की खिड़कियां टूट गईं। यह सिर्फ कानून-व्यवस्था का टूटना नहीं है, बल्कि हिंसा का खतरनाक संस्थागतकरण है।'
किसने कहने पर बदमाश ने हमला किया?- अभिषेक
उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए पूछा, 'पुलिस कहां थी? किसके कहने पर इस बदमाश ने इतना बेखौफ होकर हमला किया और बिना किसी सजा के बच निकला?'
'बीजेपी की सरकार ने हिंसा को आम बना दिया'
TMC सांसद ने कहा कि आज बंगाल की यह डरावनी सच्चाई है। एक ऐसी सरकार जिसने हिंसा को आम बना दिया है, गुंडों को बढ़ावा दिया है और ऐसा माहौल बनाया है जिसमें आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोग पूरे भरोसे के साथ काम करते हैं, क्योंकि उन्हें यकीन है कि सरकार उन्हें बचाएगी।'
Advertisement
बंगाल की हालत देखकर चिंतित हूं- अभिषेक बनर्जी
वह आगे कहते हैं, 'क्या हाल ही में पास हुआ वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी सोशल एक्टिविटीज़ बिल, 2026 BJP सपोर्टेड क्रिमिनल्स पर भी लागू होगा? बंगाल की जो हालत हो गई है, उसे देखकर मैं हैरान, परेशान और बहुत चिंतित हूं।'