BREAKING: पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार, लगे हैं संगीन आरोप

BREAKING: पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार, लगे हैं संगीन आरोप

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
TMC leader JAHANGIR KHAN WIFE, SARINA BIBI, ARRESTED
पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार, लगे हैं संगीन आरोप | Image: X

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना को गिरफ्तार किया। सरीना की यह गिरफ्तारी फलता पुलिस स्टेशन पर हुए हमला मामले में हुई है। सरीना पर आरोप है कि उसने पुलिस स्टेशन पर हमला कर अपने पति खान को हिरासत से छुड़ाने की साजिश रची। इससे पहले खान को छुड़ाने के लिए फलता थाने पर धावा बोलने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने खान की पत्नी को नामजद किया था।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, फलता में बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया गया था। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया। इसके बाद जहांगीर खान की पत्नी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आईं और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। अधिकारियों का कहना है कि उनके खिलाफ खुद संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान उनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने दक्षिण 24 परगना से उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड