'सिंघम' बनाम 'पुष्पा' खत्म... TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने फाल्टा से छोड़ा चुनावी मैदान, बोले- मैं यहां का बेटा हूं और CM सुवेंदु अधिकारी...

Falta Re-Polling: वोटिंग से 48 घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान कर दिया है, जो एक चौंकाने वाला फैसला है। 21 मई को फाल्टा में री-पोलिंग होनी है।

Follow : Google News Icon  
abhishek banerjee
अभिषेक बनर्जी ने वापस ली उम्मीदवारी | Image: ANI

West Bengal news: पश्चिम बंगाल में 21 मई को फाल्टा सीट पर होने वाले री-पोलिंग से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुनावी मैदान से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। वोटिंग से महज 48 घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान कर दिया है।

जहांगीर ने क्यों वापस ली उम्मीदवारी?

जहांगीर खान ने कहा, "मैं फाल्टा का बेटा हूं और मैं चाहता हूं कि फाल्टा में शांति रहे और उसका विकास हो। हमारे CM सुवेंदु अधिकारी फाल्टा के विकास के लिए एक विशेष पैकेज दे रहे हैं, इसीलिए मैं इस निर्वाचन क्षेत्र के पुनर्मतदान से खुद को अलग कर रहा हूं।"

BJP ने यूं साधा TMC पर निशाना

जहांगीर ने ये ऐलान तब किया, जब फाल्टा में चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है। उनके इस फैसले पर BJP का रिएक्शन सामने आया है।  BJP के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, "दोबारा मतदान 21 तारीख को है। फिर भी, अभिषेक बनर्जी के भरोसेमंद सिपहसालार, जहांगीर "पुष्पा" खान ने अचानक चुनाव मैदान से अपना नाम वापस ले लिया है। आखिर उस कुख्यात "डायमंड हार्बर मॉडल" का क्या हुआ? क्या यह मॉडल ठीक उसी पल ढह गया, जब आखिरकार मतदाताओं को अपनी बात कहने का एक निष्पक्ष मौका मिला?"

फाल्टा में 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान मतदान हुआ था। हालांकि, मतदान में दिन फाल्टा में EVM से छेड़छाड़ की कई शिकायतें आई थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने यहां री-पोलिंग कराने का फैसला किया। फाल्टा में 24 मई को मतगणना होगी।

Advertisement

सुर्खियों में रहे थे जहांगीर खान

चुनाव के दैरान जहांगीर खान काफी सुर्खियों में रहे थे। उनकी बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात यूपी के चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ जुबानी जंग ने काफी चर्चाएं बटोरी थीं। जहांगीर का एक बयान काफी वायरल हुआ था कि यह बंगाल है, अगर वह (अजय पाल शर्मा) सिंघम हैं, तो मैं ‘पुष्पा’ हूं।

फाल्टा विधानसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में आता है, जिसका प्रतिनिधित्व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का संसदीय क्षेत्र है। इस सीट पर हो रही री-पोलिंग के दौरान TMC सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं में से किसी ने भी प्रचार के लिए यहां कोई रैली या जनसभा नहीं की है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: RG Kar मामले में CM सुवेंदु का बड़ा एक्शन, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ ED को केस चलाने की दी मंजूरी, कहा- बहन अभया को न्याय…

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड