अपडेटेड 14 November 2023 at 11:15 IST
Tilak Benefits: माथे पर रोजाना लगाते हैं तिलक तो जान लें इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
Tilak Benefits: अगर आप भी अपने माथे पर तिलक लगाते हैं तो आपको इसके धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व के बारे में जान लेना चाहिए।

Tilak Benefits: हिंदू धर्म में किसी भी तरह के पूजा-पाठ में माथे पर तिलक लगाने की परंपरा है। आपने देखा होगा कि कथा हो, कोई अन्य विशेष पूजा हो या आप किसी मंदिर में देवी-देवता के दर्शन के लिए गए हों, पुजारी सबसे पहले आपके माथे पर एक लम्बा सा तिलक लगा देते हैं। वहीं, कई लोग घर से निकलते समय रोजाना माथे पर चंदन या लाल तिलक लगाकर निकलते हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- क्या आप भी लगाते हैं तिलक?
- माथे पर तिलक लगाना होता है शुभ
- जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
ऐसे में क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर हम माथे पर तिलक क्यों लगाते हैं और क्या होता है इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व? दरअसल, सनातन धर्म में माथे पर तिलक लगाने का खास महत्व माना गया है। माना जाता है कि माथे पर तिलक लगाने से जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही बिना माथे पर तिलक लगाए कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए हर तरह के पूजा पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने की परंपरा है।
कुंडली में मौजूद उग्र ग्रह शांत होते हैं। सामान्य दिनों या फिर किसी विशेष पर्व पर तरह-तरह के तिलक का प्रयोग किया जाता है। इनमें सबसे ज्यादा लाभकारी चंदन का तिलक माना जाता है। चंदन का तिलक लगाना सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं कि माथे पर तिलक क्यों लगाते हैं और इसके फायदे होते हैं।
तिलक लगाने का धार्मिक महत्व
- माथे पर तिलक लगाने से ग्रहों की स्थिति में सुधार आता है।
- इसे रौजान लगाने से अटके या बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।
- माना जाता है कि सोमवार के दिन सफेद चंदन का तिलक लगाने से मन शांत रहता है।
- मंगलवार के दिन चमेली के तेल में सिंदूर घोलकर माथे पर तिलक लगाने से दुखों और कष्टों का नाश होता है।
- तिलक लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का विनाश होता है।
- माथे पर लम्बा तिलक लगाने से मन में शांति बनी रहती है और जीवन में सकारात्मक का संचार होता है।
- अगर आप गुरुवार के दिन पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाते हैं तो धार्मिक मन्याता के अनुसार आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
तिलक लगाने का वैज्ञानिक महत्व
- वहीं, अगर बात करें तिलक लगाने के वैज्ञानिक महत्व की तो रोजाना माथे पर तिलक लगाने से मस्तिष्क को ठंडक मिलती है।
- इससे व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
- तिलक लगाने से व्यक्ति का कॉन्फिडेंस बढ़ता है।
- इससे व्यक्ति के अंदर अपने फैसले खुद और मजबूती से लेने का आत्मविश्वास बढ़ता है।
ये भी पढ़ें : Bhai Dooj 2023: क्या आज मना रहे हैं भाई दूज? तो नोट कर लें भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Advertisement
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 November 2023 at 11:05 IST