दिल्ली में होली और जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

होली और रमजान महीने के दूसरे जुमे की नमाज के मद्देनजर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Police
Delhi Police | Image: PTI

होली और रमजान महीने के दूसरे जुमे की नमाज के मद्देनजर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस करीब 300 संवेदनशील इलाकों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से कड़ी निगरानी कर रही है।

जहांगीरपुरी में शांति और व्यवस्था बनाए रखने की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने कहा, ‘‘हमने गश्त तेज कर दी है और विभिन्न स्थानों पर ‘पिकेट’ स्थापित कर दिए हैं। हम घरों और इमारतों की छतों की निगरानी के लिए ड्रोन का भी उपयोग कर रहे हैं। अब तक मिली रिपोर्ट के अनुसार, कुछ भी संदेहात्मक होने की सूचना नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि अमन कमेटी की बैठक में मुस्लिम समुदाय ने दोपहर 2 बजे के बाद नमाज अदा करने का वादा किया है और हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है कि कोई अप्रिय घटना न हो।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस पिछले तीन-चार दिनों से इस त्योहार की तैयारी कर रही है। हम आम लोगों की मदद से होली का उत्सव और जुमे की नमाज दोनों को सुगमतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित कर रहे हैं। हंगामा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।’’

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी के सभी 15 पुलिस जिलों में गश्त बढ़ा दी गई है, खासकर आवासीय इलाकों और होली समारोहों के लिए जाने जाने वाले स्थानों पर सुरक्षा ज्यादा पुख्ता की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। टीमें कड़ी निगरानी रख रही हैं और टीमें हाई अलर्ट पर हैं।’’

Advertisement

एक अन्य अधिकारी ने कहा, यातायात पुलिस और शहर पुलिस ने संयुक्त पिकेट स्थापित किए हैं और नशे में गाड़ी चलाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए प्रमुख सड़क चौराहों पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

इसे भी पढ़ें: संभल में भारी सुरक्षा के बीच होली और जुमे की नमाज, PAC और RAF तैनात

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड