अपडेटेड 12 April 2025 at 10:34 IST

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सेना का आतंक पर बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर; जैश कमांडर सैफुल्लाह का भी खात्मा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना ने जैश कमांडर सैफुल्लाह को ढेर कर दिया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Follow : Google News Icon  
Kishtwar Encounter
किश्तवाड़ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर | Image: ANI

Kishtwar Encounter: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते कई दिनों से जारी मुठभेड़ में सेना ने जैश के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों में जैश कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल है। इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंक पर बड़ा प्रहार किया है।

जानकारी के मुताबिक, 9 अप्रैल से किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। इलाके में और भी आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। सेना ने ड्रोन और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। आतंकवादियों की ओर से रूक-रूककर फायरिंग की गई थी, जिसका सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मारे गए तीन आतंकी पाकिस्तानी मूल के है। 

तीन पाकिस्तानी आतंकी मुठभेड़ में ढेर

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने X पोस्ट में लिखा, खराब मौसम के बावजूद किश्तवाड़ के छत्रू में चल रहे ऑपरेशन में दो और पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। कुल तीन आतंकी को ढेर कर दिया गया है। आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। इलाके में ऑपरेशन जारी है।

 जैश कमांडर सैफुल्लाह भी मुठभेड़ में ढेर

किश्तवाड़ मुठभेड़ में जैश कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया। मुठभेड़ में मारे गए तीनों पाकिस्तानी आतंकियों सैफुल्लाह, फरमान और बाशा पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। चातरी के नैदगाम के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सेना ने तीनों आतंकियों को  मौत के घाट उतार दिया है। फिलाहाल सुरक्षा एजेंसियां लगातार हेलीकॉप्टर और ड्रोन सर्विलांस के जरिए तलाशी अभियान चला रही है। 
 

Advertisement

9 अप्रैल से किश्तवाड़ में सेना का बड़ा ऑपरेशन

भारतीय सेना की 16 कोर ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 9 अप्रैल को छत्रू जंगल किश्तवाड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। उसी दिन देर शाम संपर्क स्थापित हुआ। आतंकवादियों को प्रभावी ढंग से घेर लिया गया और गोलीबारी शुरू हो गई। शुक्रवार को मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया था। वहीं, अब तीनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टी सेना ने की है। 01 अमेरिकी निर्मित एम4 राइफल, 02 एके राइफल, मोबाइल फोन और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। 

यह भी पढ़ें; वक्फ कानून को लेकर फिर सुलगा मुर्शिदाबाद, पथराव और आगजनी से बिगड़े हालात

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 April 2025 at 10:03 IST