अपडेटेड 19 March 2025 at 14:19 IST

ओडिशा के गंजम जिले में दो समूहों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत

Odisha: ओडिशा के गंजम जिले में जादू-टोना करने के संदेह में दो समूहों के बीच मंगलवार को हुई झड़प में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
dead
dead | Image: PTI/ representative

Odisha: ओडिशा के गंजम जिले में जादू-टोना करने के संदेह में दो समूहों के बीच मंगलवार को हुई झड़प में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि खारीपल्ली गांव में जादू-टोना करने के शक में यह झड़प हुई।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान खादल बेहरा (70), उनके बेटे रत्नाकर बेहरा (35) और रमेश बेहरा (40) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में घायल हुए लोगों को पहले धारकोटे अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Advertisement

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बताई जारी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त बलों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।

गंजम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभेंदु कुमार पात्रा ने बताया, ‘‘गांव में स्थिति तनावपूर्ण थी, लेकिन पुलिस बलों के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में है।’’

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि गांव के दो समूहों के बीच पुरानी दुश्मनी के कारण यह झड़प हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘हम झड़प के कारण की जांच कर रहे हैं।’’ सूत्रों ने बताया कि कुछ लोगों ने जादू-टोना करने के संदेह में खदल बेहरा और उसके बेटे रत्नाकर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: पंजाब में कैसे कब्जा जमा रहे हैं केजरीवाल? भगवंत मान के लिए बढ़ी टेंशन
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 19 March 2025 at 14:19 IST