मध्यप्रदेश के जबलपुर में बस पलटने से तीन लोगों की मौत, 25 घायल
मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार सुबह नागपुर जा रही एक निजी बस के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए।
- भारत
- 1 min read

मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार सुबह नागपुर जा रही एक निजी बस के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना सुबह लगभग चार बजे बरगी थाना क्षेत्र में रमनपुर घाटी में हुई।
पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि बस उत्तर प्रदेश के अयोध्या से महाराष्ट्र के नागपुर जा रही थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना वाहन चालक को झपकी आने के कारण हुई।
Advertisement
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान हैदराबाद निवासी मलम्मा (45), नागपुर निवासी शुभम मेश्राम (28) और अमोल खोडे (42) के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने कहा कि घायलों को लखनादौन और जबलपुर शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।