चेन्नई में पब की छत गिरी, मणिपुर के 2 लोगों समेत तीन की मौत

तमिलनाडु में यहां एक पब की छत गिरने से मणिपुर के दो लोगों समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Dead (Representational Image)
पब की छत गिरने से तीन की मौत | Image: Freepik

तमिलनाडु में यहां एक पब की छत गिरने से मणिपुर के दो लोगों समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में एक ‘ट्रांसजेंडर’ भी शामिल है। यह घटना यहां अलवरपेट के पॉश इलाके चामियर्स रोड पर स्थित सेखमेट बार में हुई।

Advertisement

सिटी पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इमारत की पहली मंजिल की कंक्रीट की छत बृहस्पतिवार को अचानक ढह गई।’’  विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहली मंजिल पर मौजूद तीन लोग - मणिपुर के मैक्स (22), लल्ली (24 वर्षीय ट्रांसजेंडर) और 48 वर्षीय साइक्लोन राज की इस घटना में मौत हो गई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा और तदनुसार जांच की जाएगी। सिटी पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इमारत की पहली मंजिल की कंक्रीट की छत बृहस्पतिवार को अचानक ढह गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले कहा था कि पीड़ित पब के कर्मचारी थे। 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड