लुटियंस दिल्ली, 3 एकड़ में बना बंगला और...10 सालों तक रहा यही रहा मनमोहन सिंह का आवास

लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित बंगला नंबर 3, करीब 10 सालों तक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आवास रहा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
National mourning of 7 days to be declared in tribute to PM Manmohan Singh
National mourning of 7 days to be declared in tribute to PM Manmohan Singh | Image: ANI

लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित बंगला नंबर 3, करीब 10 सालों तक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आवास रहा। सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। तीन एकड़ के भूखंड वाले इस विशाल टाइप-8 बंगले में सिंह तब आए थे जब मई 2014 में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था।

Advertisement

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी 7 रेसकोर्स रोड (अब 7 लोक कल्याण मार्ग) रहने पहुंचे और सिंह 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग में। सिंह से पहले, यह बंगला दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आधिकारिक आवास था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने इसे खाली कर दिया था। दीक्षित का साल 2019 में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दीक्षित के बंगला खाली करने के बाद सीपीडब्ल्यूडी ने बंगले का पूरी तरह से नवीनीकरण और जीर्णोद्धार किया था। पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते सिंह को उनके परिवार के साथ एसपीजी सुरक्षा मिली हुई थी।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड