BREAKING: 'शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ा देंगे...', महाराष्ट्र के डिप्टी CM को जान से मारने की धमकी, एक्शन में जांच एजेंसियां

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंद को जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस अज्ञात लोगों की तलाश कर रही है।

Follow : Google News Icon  
Eknath Shinde
Eknath Shinde | Image: Republic

DCM Eknath Shinde : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई की गोरेगांव पुलिस को अज्ञात शख्स से ईमेल मिला, जिसमें शिवसेना प्रमुख की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई। क्राइम ब्रांच समेत तमाम एजेंसियां जांच में जुटी गई हैं। 

एकनाथ शिंदे इस वक्त दिल्ली में हैं। यहां उन्होंने दिल्ली की नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस बीच शिंदे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। 

जांच में जुटीं एजेसियां

जानकारी के अनुसार मुंबई के गोरेगांव पुलिस के साथ जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन और मंत्रालय को भी धमकी भरा ईमेल आया है। अज्ञात शख्स ने इस ईमेल में एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी। ईमेल मिलते ही एजेंसियां जांच में जुट गई। ये पता लगाया जा रहा है कि डिप्टी सीएम को मारने की धमकी भरा ये ईमेल किसने और क्यों भेजा? क्राइम ब्रांच समेत अन्य एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। 

पहले भी एकनाथ शिंदे को दी गई है धमकी

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं जब एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी गई हो। इससे पहले पिछले महीने ही उन्हें  धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। 24 साल के हितेश प्रकाश ढेंडे नाम के युवक ने सोशल मीडिया के जरिए एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी। इसको लेकर ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया था। 

Advertisement

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए एकनाथ शिंदे

बता दें कि इस समय एकनाथ शिंदे दिल्ली में हैं। वह रामलीला मैदान में आयोजित दिल्ली की नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हुए। यहां रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली। साथ ही 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद NDA  शासित राज्यों की बैठक में वो शामिल होंगे। उनके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजित पवार भी दिल्ली पहुंचे हैं। 

यह भी पढ़ें: UP Budget: योगी सरकार ने कर दी मौज... 4 एक्सप्रेसवे, फ्री सिलेंडर, स्कूटी-टैबलेट, बेटी की शादी में पैसे, बजट 2025 में 50 ऐलान

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड