BREAKING: त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्‍सप्रेस में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ थर्ड AC का B1 कोच, बाल-बाल बची यात्रियों की जान- VIDEO

त्रिवेंद्रम-दिल्‍ली राजधानी एक्सप्रेस (12431) के बी-1 (B1) एसी कोच में रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे भीषण आग लग गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

त्रिवेंद्रम-दिल्‍ली राजधानी एक्सप्रेस (12431) के बी-1 (B1) एसी कोच में रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा कोटा रेल मंडल के अंतर्गत रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के पास लूणी रिच्छा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ है। इसके चलते दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित हो गया है।

कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेन को कोटा से रवाना कर दिया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं डीआरएम सहित रेलवे के अन्य अधिकारी और भारी पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंच गया। जिस कोच में आग लगी, उसके यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनके सामान को भी दूसरे कोच में शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है।

सो रहे थे यात्री, अचानक धुएं से मची दहशत

बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय अधिकांश यात्री अपने-अपने केबिन में सो रहे थे। अचानक कोच से धुआं उठता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन रुकते ही यात्री अपना सामान लेकर जल्दबाजी में नीचे उतरने लगे। हालांकि कई यात्रियों का सामान ट्रेन में ही रह गया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- AUDIO: 'डार्लिंग तुम्‍हारे लिए पेपर आउट करा दिए, मिलने आ जाओ ना...', छात्रा से गंदी-गंदी बातें कर रहा था लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर; सुनिए

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड