तीसरा अमेरिकी विमान 112 भारतीय निर्वासितों के साथ अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा

अमेरिका का एक सैन्य विमान 112 भारतीयों के साथ रविवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा। यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत निर्वासित लोगों को लाने वाली तीसरी उड़ान है।

Follow : Google News Icon  
Illegal Immigrants, Indians
US deports illegal Indian migrants | Image: ANI

अमेरिका का एक सैन्य विमान 112 भारतीयों के साथ रविवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा।

यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत निर्वासित लोगों को लाने वाली तीसरी उड़ान है।

सूत्रों ने बताया कि विमान रात 10:03 बजे हवाई अड्डे पर उतरा।

उन्होंने बताया कि 112 निर्वासितों में से 44 हरियाणा से हैं, जबकि 33 गुजरात से, 31 पंजाब से, दो उत्तर प्रदेश से और एक-एक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से हैं।

Advertisement

कुछ निर्वासितों के परिवार के सदस्य हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं।

आव्रजन, सत्यापन और पृष्ठभूमि जांच सहित सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्वासितों को उनके घर जाने की अनुमति दी जाएगी।

Advertisement

निर्वासितों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई है।

Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड