अपडेटेड 1 November 2023 at 11:13 IST

Karwa Chauth Vrat खोलने के बाद नहीं खानी चाहिए ये चीजें, जानें थाली में क्या-क्या करें शामिल

Karwa Chauth की धूम देशभर में देखने को मिल रही है। आज सुहागिनों ने यह कठिन व्रत रखा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि व्रत खोलने के बाद खाने के लेकर कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए। 

Follow : Google News Icon  
Karwa Chauth Vrat Kholne Ke Bad Kya Khaye

image- freepik
Karwa Chauth Vrat Kholne Ke Bad Kya Khaye image- freepik | Image: self

Karwa Chauth Vrat Kholne Ke Bad Kya Khaye: देशभर में 1 नवंबर 2023 दिन बुधवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। ब्रह्म मुहूर्त में सरगी खाकर महिलाओं ने व्रत की शुरुआत कर दी है। इसके बाद अब रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही सुहागिनें पति के हाथों व्रत खोलेंगी, लेकिन कई बार महिलाएं व्रत खोलने के बाद कुछ ऐसा खा लेती हैं, जिससे उनकी तबीयत खराब हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि Karwa Chauth का व्रत खोलने के बाद किन चीजों को थाली में शामिल करना चाहिए और किन्हें नहीं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • करवा चौथ व्रत खोलने का शुभ मुहूर्त क्या है?
  • करवा चौथ व्रत खोलने के नियम क्या है?
  • करवा चौथ व्रत खोलने के बाद क्या नहीं खाएं?

करवा चौथ व्रत खोलने का शुभ मुहूर्त क्या है?

  • करवा चौथ व्रत समय- सुबह 6 बजकर 36 मिनट से रात 8 बजकर 26 मिनट तक
  • करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 5 बजकर 44 मिनट से रात 7 बजकर 2 मिनट तक 
  • चांद निकलने का समय- रात 8 बजकर 26 मिनट पर

करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं और इसके बाद वह किसी भी समय में भोजन कर सकती हैं। 

करवा चौथ व्रत खोलने के नियम क्या है?

  • करवा चौथ का व्रत चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद खोला जाता है।
  • इसके लिए सबसे पहले करवा माता और पार्वती मां की विधिवत पूजा करें।
  • इसके बाद चंद्रमा की पूजा करें, फिर चंद्र देव को अर्घ्य दें।
  • चंद्रदर्शन के बाद छलनी से पति को देख कर उनके हाथों से जल ग्रहण कर के ही व्रत खोलें।
  • व्रत पूजन के पश्चात बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें।

करवा चौथ व्रत खोलने के बाद क्या नहीं खाएं?

खीर मिठाई नहीं इस चीज से खोलें व्रत
मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत कुछ मीठा खाकर ही खोलना चाहिए। ऐसे में आप खीर या मिठाई के बजाय खजूर या ड्राई फ्रूट्स खाकर व्रत खोलें। 

Advertisement

हैवी भोजन से बचें
दिनभर भूखें प्यासे रहने के बाद एकदम से हैवी खाना खाने से बचें। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

बाहर का खाना खाने से बचें
आजकल बाहर के खाने का ट्रेंड सा चल गया है, लेकिन करवा चौथ के मौके पर बाहर के खाने से बचना चाहिए। क्योंकि पूरे दिन निर्जल रहने के बाद बाहर का हाईजीनिक खाना आपकी सेहत को खराब कर सकता है। 

Advertisement

हल्का भोजन करें
करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद आपनी थाली में लाइट फूड्स जैसे इडली, मूंग का चीला, खिचड़ी या वेजिटेबल सूप जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र सही रहता है और सेहत पर बुरा असर भी नहीं पड़ता है। 

पारण के बाद इन चीजों का करें सेवन
व्रत खोलने के बाद नींबू पानी, फ्रूट जूस, नारियल पानी या छाछ-लस्सी जैसी चीजों का सेवन करें। ये आपको हाइड्रेट करने का काम करेगी और साथ ही थकान भी दूर होगी। 

यह भी पढ़ें... Health Tips: तेजी से घटाना हो वजन या शुगर लेवल को करना हो कंट्रोल, बस अपनाएं दालचीनी का ये नुस्खा

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें... Karwa Chauth Full Detail: कल मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें पूजा विधि-मुहूर्त; व्रत से जुड़ा सब कुछ

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 1 November 2023 at 11:11 IST