May 1st LPG Rule Change: सिलेंडर के लिए आज से बदल गए नियम, जान लें कहीं बंद ना हो जाए आपका चूल्हा

LPG New Rules: 1 मई के शुरू होते ही देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमत के साथ नए नियम भी लागू हो गए हैं। देश की तीनों सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर को लेकर नए नियम भी लागू कर दिए हैं। जानिए इनके बारे में

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
LPG Cylinder Price, 1 January 2026
LPG Cylinder Price, 1 January 2026 | Image: ANI

LPG New Rules: 1 मई के शुरू होते ही देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमत के साथ नए नियम भी लागू हो गए हैं। एक ओर जहां कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत आज से 993 रुपये बढ़ चुकी है। तो वहीं देश की तीनों सरकारी तेल कंपनियां भारत गैस, HP गैस और Indane ने एलपीजी सिलेंडर को लेकर नए नियम भी लागू कर दिए हैं। 

क्या है नए नियम 

1 अब OTP के बिना नहीं होगी डिलीवरी- अभी तक गैस कंपनियों के डिलीवरी बॉय सिलेंडर डिलीवरी के वक्त कभी ओटीपी मांगते थे और कभी नहीं। लेकिन अब नए नियम के तहत ग्राहकों को डिलीवरी बॉय को ओटीपी देना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे अगर आप ओटीपी नहीं देंगे तो सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिलेगी। 

2 बुकिंग सीमा को बढ़ाया- नए नियम में बुकिंग समय सीमा में भी इजाफा किया है। अभी तक नया सिलेंडर 21 दिन के अंदर बुक किया जा सकता था, लेकिन अब ग्राहक 25 दिन से पहले नया सिलेंडर बुक नहीं करा पाएंगे।   

3 दो कनेक्शन नहीं रख सकेंगे- जिन घरों में PNG पहुंच चुकी थी उन्होंने अपना पुराना एलपीजी कनेक्शन बंद नहीं करवाया था। लेकिन अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान PNG ग्राहकों ने भी LPG सिलेंडर मंगवाना शुरू कर दिया जिससे देश में एलपीजी गैस की किल्लत हो गई। नए नियम के तहत अब PNG ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा। इसके साथ ही उनको अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करवाना भी अनिवार्य हो गया है।  

Advertisement

4 e-KYC करवाना भी हुआ अनिवार्य- इसके अलावा नए नियमों के तहत ग्राहकों को गैस बुकिंग के लिए अब e-KYC करवाना भी अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में जिन ग्राहकों ने अभी तक e-KYC नहीं करवाया है वो इसे जल्द से जल्द करवा लें।  

क्यूं लागू हुए नए नियम 

पिछले कई दिनों से LPG सिलेंडर को लेकर कालाबाजारी शुरू हो गई थी। इससे देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत भी देखी गई। इन सब को देखते हुए सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई और नए नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- LPG की किल्लत के बीच सिलेंडर वाले भैया बने 'देवता', कभी पानी भी नहीं पूछते थे, अब हो रहा है फूलों से स्वागत

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड