राजस्थान के कई इलाकों में तापमान बढ़ोतरी ने कड़ाके की सर्दी से राहत दी

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में हुई बढ़ोतरी ने कड़ाके की सर्दी से राहत दिलाई है, जबकि कुछ हिस्सों में कोहरा तथा सर्दी का प्रकोप जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update | Image: Representational

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में हुई बढ़ोतरी ने कड़ाके की सर्दी से राहत दिलाई है, जबकि कुछ हिस्सों में कोहरा तथा सर्दी का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह टोंक के वनस्थली में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अनुसार न्यूनतम तापमान झुंझुनू के पिलानी में 6.5 डिग्री, दौसा में 6.7 डिग्री, अलवर में सात डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.2 डिग्री, संगरिया (हनुमानगढ़) में 7.4 डिग्री, नागौर में 7.7 डिग्री और जयपुर में आठ डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से अधिक रहा।

आईएमडी के अनुसार राज्य में कुछ स्थानों पर घना से बेहद घना कोहरा दर्ज किया गया, ऐसे में श्रीगंगानगर, भरतपुर, दौसा में कम दृश्यता कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी 24 घंटे ऐसा ही मौसम बना रहेगा और इस दौरान बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- आखिरी ओवर का ड्रामा! कोंस्टास ने ऐसा क्या किया जो आगबबूला हुए बुमराह? सजा ख्वाजा को दिया, पंत ने किया खुलासा

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड