छात्रों के आत्महत्या का कारण बच्चों पर पढाई का दबाव और उनसे ज्यादा उम्मीद रखना: दिलावर

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कोटा में बढ़ते आत्महत्या का कारण बच्चों पर पढाई का दबाव और उनकी क्षमता से ज्यादा उम्मीदें रखना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan Education Minsiter Madan Dilawar
Rajasthan Education Minsiter Madan Dilawar | Image: File photo

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को कहा कि कोटा में विद्यार्थियों के बढ़ते आत्महत्या का कारण बच्चों पर पढाई का दबाव और उनकी क्षमता से ज्यादा उम्मीदें रखना है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘बच्चों पर पढ़ाई का दबाव डालने और उनकी क्षमता से ज्यादा उम्मीदें रखने के कारण यह स्थिति बन रही है। अभिभावकों को बच्चों की मानसिक स्थिति को समझना होगा।’’

वह आज यहां शुरू हुए 'जयपुर एजूकेशन समिट' को संबोधित कर रहे थे।

सम्मेलन में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने विभिन्न शैक्षिक चिंताओं के बारे में सवाल उठाए और शिक्षा मंत्री के साथ अपने मुद्दे साझा किए।

Advertisement

एक निजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रेणु जोशी ने पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। महिला अधिकार कार्यकर्ता डॉ. ममता शर्मा ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के महत्व पर प्रकाश डाला।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड