राजस्थान के लोगों ने दुनिया भर में अपनी विशेष पहचान बनाई है: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के लोगों को रविवार को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस राज्य ने दुनिया भर में एक विशेष पहचान बनाई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
president droupadi murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू | Image: X

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के लोगों को रविवार को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस राज्य ने दुनिया भर में एक विशेष पहचान बनाई है।

राजस्थान आज ही के दिन 1949 में अस्तित्व में आया था।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राजस्थान दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई। यह राज्य अपनी गौरवपूर्ण परंपराओं, आथित्य सत्कार और विविधताओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां के उद्यमी लोगों ने विश्व भर में अपनी विशेष पहचान बनाई है।’’

उन्होंने कहा कि इस राज्य का गौरवशाली इतिहास वीरता की अनगिनत गाथाओं से परिपूर्ण है।

Advertisement

मुर्मू ने कहा, ‘‘बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक यहां आते हैं। मैं राजस्थान के निवासियों के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करती हूं।’’

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड