अपडेटेड 29 December 2021 at 23:34 IST

'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' हुआ झांसी रेलवे स्टेशन का नाम; योगी सरकार ने दी मंजूरी

Veerangana Laxmibai Railway Station: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
pc : pti
pc : pti | Image: self

Veerangana Laxmibai Railway Station: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' कर दिया है। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा रेलवे स्टेशन के नाम में बदलाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजे जाने के तीन महीने बाद इस अधिसूचना के माध्यम से इसकी घोषणा की गई। इससे पहले मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन कर दिया गया था।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिर से नाम बदलने की होड़ शुरू कर दी है। इससे पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या कर दिया गया था। इस बीच सुल्तानपुर, मिर्जापुर, अलीगढ़, फिरोजाबाद और मैनपुरी के नाम बदलने की सूची में हैं। गाजीपुर और बस्तीपुर का नाम बदलने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पूरी तैयारी

2022 में अपने 2017 के प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद में, बीजेपी अपने मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ रही है। भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी और अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी, सरोज पांडे और विवेक ठाकुर को सह प्रभारी नियुक्त किया है। इस बीच, संजय भाटिया, संजीव चौरसिया, वाई सत्य कुमार, सुधीर गुप्ता, अरविंद मेनन और सुनील ओझा को पश्चिमी यूपी, ब्रज, अवध, कानपुर, गोरखपुर और काशी के संगठनात्मक प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया है।

भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पर उपस्थिति बढ़ाने और चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी के तहत अपने ऑनलाइन अभियान शुरू किए हैं। 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का मुख्य नारा 'सोच इमानादार, काम दमदार, फिर एक बार भाजपा सरकार' है। 

Advertisement

फिलहाल सरकार का कार्यकाल 14 मई, 2022 को समाप्त होगा। इससे पहले, फरवरी-मार्च के महीने में, उत्तर प्रदेश में विधानसभा के 403 सदस्यों के चुनाव के लिए चुनाव होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें : बिना मास्क बैंक में घुस रहा था शख्स; गार्ड ने रोका तो पीट पीटकर किया बुरा हाल

Advertisement

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 29 December 2021 at 23:20 IST