सगे मामा से प्रेम प्रसंग का परिवार से विरोध होने पर युवती ने आत्महत्या की

सगे मामा से प्रेम- प्रसंग के चलते शादी करने की ज़िद पर अड़ी युवती के परिजनों के विरोध के बाद युवती ने बुधवार दोपहर घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
LLB student Suicide
युवती ने आत्महत्या की | Image: Shutterstock / Representative

सगे मामा से प्रेम- प्रसंग के चलते शादी करने की ज़िद पर अड़ी युवती के परिजनों के विरोध के बाद युवती ने बुधवार दोपहर घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोतवाली थाने के निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि यह घटना आज दोपहर उस वक़्त सामने आई जब शहर कोतवाली इलाके के डुडवा धर्मपुरी निवासी अब्दुल सलीम ने अपनी बेटी नाज़िया बानो (21) के फांसी पर लटक कर जान देने की सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि नाज़िया बानो का अपने घर के बगल में रहने वाले मामा अब्दुल कलीम से प्रेम संबंध हो गया था और वह मामा से शादी करना चाहती थी। सगे मामा और भांजी में शादी की बात को लेकर नाज़िया को उसके रिश्तेदारों ने काफी समझाया, लेकिन वह उसी से शादी की ज़िद पर कायम थी।

Advertisement

उन्होंने बताया आज सुबह इसी बात को लेकर घर में काफी विवाद के बाद नाज़िया घर में ऊपर बने टीन शेड के कमरे में गई और दरवाज़ा अंदर से बंद कर एक कुर्सी पर चढ़कर लोहे के एंगल से दुपट्टे से गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पांडेय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पिता से मिली मामा-भांजी के प्रेम प्रसंग के आधार पर अब्दुल कलीम से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया मृतका के परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड