प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की नींव रखी गई है: अशोक तंवर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिरसा लोकसभा सीट से उम्मीदवार अशोक तंवर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की मजबूत नींव रखी गई है

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ashok Tanwar
अशोक तंवर | Image: ANI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिरसा लोकसभा सीट से उम्मीदवार अशोक तंवर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की मजबूत नींव रखी गई है। दो महीने पहले आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए तंवर ने कहा कि यह "मोदी जी की गारंटी" है कि भारत जल्दी ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और आने वालों सालों में अर्थव्यवस्था के मामले में शीर्ष पर होगा।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि देश के लोग मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरा कार्यकाल देना चाहते हैं और इसमें हरियाणा के लोग राज्य की सभी 10 लोकसभा सीट भाजपा को देकर इसमें योगदान देने के इच्छुक हैं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी राज्य की सभी 10 सीटें हासिल की थीं।

Advertisement

तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी और 2022 में ‘आप’ में शामिल हो गए थे। इस बीच उन्होंने अपनी खुद की पार्टी भी बनाई थी और कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस का दामन भी थामा था। भाजपा ने उन्हें सिरसा संसदीय सीट से टिकट दिया है। वह इसी सीट से पहले भी चुनाव जीत चुके हैं। इस सीट पर फिलहाल भाजपा की सुनीता दुग्गल का कब्जा है। तंवर ने हरियाणा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “ विपक्ष मुकाबले से भाग रहा है। वे जानते हैं जो भी मैदान में आएगा, बुरी तरह से हारेगा।”

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड