देश नक्सलवाद का पूरी तरह से सफाया करने को संकल्पबद्ध: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में नौ लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया और कहा कि देश नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए कृत संकल्प है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
President Murmu's Maharashtra Visit Postponed
राष्ट्रपति मूर्मू | Image: PTI/file

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में नौ लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया और कहा कि देश नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए कृत संकल्प है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक वाहन को निशाना बनाकर शक्तिशाली संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से विस्फोट किया। इस विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ जवान और एक वाहन चालक की मौत हो गई।

यह पिछले दो वर्षों में राज्य में सुरक्षा बलों पर नक्सलियों द्वारा किया गया सबसे बड़ा और 2025 में पहला हमला है।

Advertisement

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘ बीजापुर, छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों पर हुआ नक्सली हमला निंदनीय है। देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। हमारा देश नक्सलवाद को समूल समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध है।’’

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड