अपडेटेड 2 November 2024 at 20:19 IST
'लव सेक्स और धोखा' में काम कर चुके एक्टर ने चेंज करवाया जेंडर, लड़के से लड़की बन घर पहुंचा तो...
राजस्थान के बीकानेर से जेंडर चेंज करवाने का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। 'लव सेक्स और धोखा' में काम कर चुका एक्टर लड़के से लड़की बन गया है।
- भारत
- 4 min read

Boy from Bikaner, Rajasthan Changed Gender: 21वीं सदी के इस दौर में ऐसी-ऐसी चीजें हो रही हैं, जिस पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है। समाज इतना बदला गया है कि जो चीजें पहले बहुत मायने रखती थीं, वो अब आम हो गईं हैं। जेंडर चेंज के बारे में तो आपने सुना होगा, जो आजकल काफी आम मुद्दा बन गया है।
एक समय था, जब इस तरह के मुद्दे पर बात करना भी नामुमिकन होता था, लेकिन आज हमारा समाज इतना बदल गया है कि सोचना तो छोड़िए लोग धड़ल्ले से जेंडर चेंज करवा रहे हैं। वैसे तो विदेश में ही इसका ज्यादा ट्रेंड है, लेकिन पिछले कुछ समय में भारत में ये भी बहुत हो रहा है। ताजा मामला राजस्थान (Rajasthan) से सामने आया है। जहां एक लड़का अपना जेंडर चेंज करवाकर लड़की बन गया है।
बीकानेर के इकतारा माहेश्वरी ने बदला जेंडर
दरअसल हम बात कर रहे हैं राजस्थान (Rajasthan) के बीकानेर (Bikaner) के रहने वाले इकतारा माहेश्वरी (Ektara Maheshwari) की, जिन्होंने सामाजिक दबाव को परे रखकर अपनी पहचान को अपनाया है। इकतारा माहेश्वरी (Ektara Maheshwari) का जन्म तो लड़के के रूप में हुआ, लेकिन उन्होंने हमेशा खुद को महिला के रूप में महसूस किया, हालांकि वो समाज के दबाव के चलते कई सालों तक जेंडर को लेकर संघर्ष करते रहे। मगर अंत में उन्होंने जेंडर चेंज करने का मन बनाया। अपने शारीरिक आकर्षण का अहसास होने के बाद इकतारा माहेश्वरी (Ektara Maheshwari) ने 3 साल विदेश में रहकर हार्मोनल बदलाव करवाए।
Advertisement
इकतारा माहेश्वरी (Ektara Maheshwari) ने विदेश में रह कर हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी करवाई है और अब वो हूबहू लड़की दिखते हैं। इकतारा माहेश्वरी (Ektara Maheshwari) 3 साल बाद अपने घर लौटे हैं। लड़के से लड़की बन जब वो कुछ दिन पहले अपने घर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इकतारा माहेश्वरी (Ektara Maheshwari) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया जा रहा है।
जेंडर पर क्या बोलीं इकतारा?
Advertisement
इकतारा (Ektara) का कहना है कि वो सिर्फ पैदा लड़का हुईं थीं, लेकिन उनके सारे शौक लड़कियों वाले थे। इकतारा (Ektara) ने 3 साल विदेश में रह कर हार्मोन चेंजेज करवाए। अपने शरीर से बाल हटवाए। उन्हें डर था कि घर वाले उन्हें कुबूल नहीं करेंगे। इकतारा (Ektara) ने डरते-डरते अपनी मां को इस बारे में बताया। फिर उनकी मां ने जब उनके पिता को ये बात बताई तो उनके पिता ने भी ऐतराज नहीं किया और सपोर्ट किया। अब विदेश से आने पर इकतारा (Ektara Maheshwari) का बीकानेर (Bikaner) में उनके घर पर शानदार स्वागत किया गया है।
इकतारा ने एक बयान में कहा-
सबसे जरूरी जो फीलिंग है, वो है आजादी की। अब मैं अपने शरीर में हूं। अब मैं खुद को बाहर पेश करना चाहती हूं, वैसे ही पेश करती हूं। अब मुझे किसी चीज को लेकर झूठ नहीं बोलना पड़ता कि ऐसा महसूस करती हूं और उसके विपरीत मैं कर रही हूं। बहुत प्यार मिला है सबका। मेरे दोस्तों का परिवार और अन्य लोगों का।
इकतारा की मां ने क्या कहा?
इकतारा (Ektara Maheshwari) की मां ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा-
2021 में कोरोना के समय में इसने हमें बताया। हमको इस बारे में कुछ पता नहीं है। हमने कहा कि हम तुम्हारे साथ हैं। जो भी करना है हम तुम्हारे साथ हैं। बच्चे खुश हैं तो मां-बाप खुश हैं। शादी तो होगी, इसके पसंद की होगी। जिसके साथ ये करना चाहेगा, उसके साथ शादी होगी।
इकतारा (Ektara) के पिता ने कहा-
अब तक मेरे एक बेटी थी, आज से मैं 2 बेटियों का पिता बन गया। चौंकाने वाला तो कुछ नहीं हुआ। हमारे लिए नई बात थी। हमें ऐसा लगा नहीं कि ऐसा होता है क्या। तो इसने हमें सारी चीज समझाई कि ऐसा होता है। ऐसा करवाना ही सही रहेगा तो हम मंजूर हो गए।
बॉलीवुड में कर चुके हैं काम
बता दें कि लड़के से लड़की बने इकतारा माहेश्वरी (Ektara Maheshwari) बॉलीवुड में काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इकतारा माहेश्वरी (Ektara Maheshwari) ने मशहूर फिल्म निर्देशक दिवाकर बनर्जी की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में काम किया है। वो आगे फिल्मों की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर इकतारा के काफी फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। जेंडर चेंज करवाने के बाद वो बिल्कुल लड़की जैसे दिख रहे हैं। आप उनकी तस्वीरें देखेंगे तो यकीन नहीं कर पाएंगे।
पिछले कुछ समय से पश्चिमी देशों की तरह हमारे देश में भी जेंडर करवाने का काफी ट्रेंड देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले बॉलीवुड के मशहूर फैशन स्वपनिल शिंदे ने भी सेक्स चेंज करवाया था। उनका लुक इतना बदल गया था कि कोई उन्हें पहचान तक नहीं पा रहा था।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 2 November 2024 at 20:19 IST