Tamil Nadu CM Vijay: मुख्यमंत्री बनते ही थलापति विजय को PM मोदी ने भेजा 'खास' मैसेज, राहुल गांधी समेत इन नेताओं का भी आया बयान

थलापति विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। सीएम बनने पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Congratulates Vijay on taking oath as NEW TN CM
PM Modi Congratulates Vijay on taking oath as NEW TN CM | Image: ANI

PM Modi Congratulates Vijay New TN CM: तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में 10 मई 2026 की तारीख एक बड़े बदलाव के गवाह के रूप में दर्ज हो गई है। थलापति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विजय के सीएम बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

पीएम मोदी ने विजय को सीएम बनने पर बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।  

PM मोदी ने विजय को दी सीएम बनने पर बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर श्री सी. जोसेफ विजय को हार्दिक बधाई। उनका कार्यकाल अत्यंत उत्कृष्ट हो, इसके लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार, तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी।'

तमिलनाडु ने चुना, नई आवाज- राहुल गांधी

वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विजय को सीएम बनने पर बधाई देते हुए कहा, 'तमिलनाडु ने चुना है। एक नई पीढ़ी। एक नई आवाज। एक नई कल्पना। विजय को मेरी शुभकामनाएं। वह तमिलनाडु के लोगों की उम्मीदें पूरी करें। 

Advertisement

राज्य विकास की नई ऊंचाइयों पर जाएगा- CM रेड्डी 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, 'प्रिय विजय, राहुल गांधी जी की उपस्थिति में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर मैं आपको बधाई देता हूं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर, मेरा दृढ़ विश्वास है कि आप गरीबों का कल्याण सुनिश्चित करेंगे, सभी को न्याय दिलाएंगे और अपने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।'

ये सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे- पवन कल्याण 

आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी तमिलनाडु के सीएम बनने पर थलापति विजय को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'TVK प्रमुख विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर और उन सभी को जिन्होंने मंत्री के रूप में शपथ ली है, हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि ये नई सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे, पारदर्शी और प्रगतिशील शासन सुनिश्चित करे और तमिलनाडु को और अधिक विकास तथा समृद्धि की ओर ले जाए।'

Advertisement

विजय के साथ इन 9 मंत्रियों ने ली शपथ

बता दें कि थलापति विजय ने रविवार, 10 मई 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस खास पल के साक्षी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बने। शपथ ग्रहण समारोह में विजय के माता-पिता, एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और अन्य लोग मौजूद रहे। उनके साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकेटरामनन, आर. निर्मलकुमार, तमिल एक्टर-डायरेक्टर राजमोहन, टी. के. प्रभु और एस कीर्तना शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: विजय ने CM पद की शपथ लेते वक्त ऐसा क्या किया? अचानक बीच में ही टोकने लगे राज्यपाल, VIDEO वायरल

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड