West Bengal Election: चुनाव से पहले CM ममता को झटका, पूर्व टेनिस प्‍लेयर लिएंडर पेस ने थामा BJP का दामन; कभी हुआ करते थे TMC के स्‍टार फेस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मशहूर टेनिस प्‍लेयर लिएंडर पेस भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

Follow : Google News Icon  
Tennis legend Leander Paes joins BJP ahead of West Bengal elections
West Bengal Election: चुनाव से पहले CM ममता को झटका, पूर्व टेनिस प्‍लेयर लिएंडर पेस ने थामा BJP का दामन; कभी हुआ करते थे TMC के स्‍टार फेस | Image: ANI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मशहूर टेनिस प्‍लेयर लिएंडर पेस भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इससे पहले अक्टूबर 2021 को गोवा में ममता बनर्जी की उपस्थिति में पेस ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पेस ने दिल्‍ली स्थित भाजपा मुख्‍यालय में पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांत मजूमदार मौजूद रहे। अब लिएंडर पेस विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करते दिखेंगे।

आपको बता दें कि लिएंडर पेस ने हाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से कोलकाता में मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। माना जा रहा है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल चुनाव में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

बीजेपी में शामिल होते ही क्या बोले लिएंडर पेस

बीजेपी में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने कहा कि यह मेरे जीवन का बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन को धन्यवाद देना चाहता हूं। बीजेपी ने मुझे इस देश के लोगों और युवाओं की सेवा करने का जो मौका दिया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। बीजेपी की सदस्यता पर्ची मेरे ऊपर एक जिम्मेदारी है।

Advertisement

इस दौरान पेस ने अपने परिवार का भी जिक्र किया। उन्‍होंने कहा, अभी तक माता-पिता और परिवार के नाम को बड़ा करने का काम किया था। लेकिन अब इसके बाद उन्हें देश की सेवा करने का मौका मिला है।

बंगाल में पैदा हुआ, लेकिन वहां मौका और इंफ्रा नहीं था

Advertisement

लिएंडर पेस ने आगे कहा, मैं बंगाल में पैदा हुआ, मेरी मां बंगाल से है.. वहां इतना मौका और इंफ्रा नहीं था। जब मैं सिख रहा था तब से अभी की स्थिति अच्छी है, लेकिन उसको और बेहतर कर सकते हैं वहां स्पोर्ट्स में फोकस कर सकते हैं। बच्चों को एमपावर करने पर फोकस होना चाहिए। मेरी इच्छा है लड़की और लड़का दोनों खिलाड़ियों को बराबर मौका मिले। उन्होंने कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी मिली है वह उससे सीखना चाहते हैं।

वे यहां हर एक नेता से कुछ सीखना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की ओर इशारा करते हुए पेस ने कहा कि आपने जो जिम्मेदारी है ये बहुत बड़ी है। इंडिया स्पोर्ट्स पावर बने ये हम सभी चाहते हैं। पीएम मोदी जिस तरह से हम सभी को लीड करते हैं, वो देखने योग्य है। उन्होंने अंत में कहा कि आज पूरी दुनिया में जंग चल रही है। ये इंडिया के लिए कुछ बड़ा करने का मौका है।

लिएंडर पेस की उपलब्धियां

बता दें कि लिएंडर पेस टेनिस के दिग्गज डबल्स खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। महेश भूपति और मार्टिना नवरातिलोवा के साथ मिलकर उन्होंने कई ग्रैंड स्लैब खिताब जीते। उन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। डेविस कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा डबल्स मैच जीतने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। उनके कैरियर में आठ मेंस डबल्स और दस मिक्स्ड डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब शामिल हैं। भारतीय खेलों में उनके योगदान को देखते हुए पेस को राजीव गांधी खेल रत्न, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें- Iran Israel War: युद्ध में मचेगी भारी तबाही, ट्रंप की धमकियों से नहीं डर रहा ईरान; परमाणु बम बनाने की ओर बढ़ाया कदम; आखिरी अड़चन करेगा दूर

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड