Telangana: महिला और उसके 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में 26 वर्षीय एक महिला और उसके तीन बच्चे तालाब में डूब गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tragedy Strikes Uttarakhand: Three Swept Away in River Incidents
Telangana: महिला और उसके 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत | Image: Unsplash

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में 26 वर्षीय एक महिला और उसके तीन बच्चे तालाब में डूब गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार देर रात येल्लारेड्डी मंडल में घटी, जब महिला कपड़े धो रही थी और उसके बच्चे (नौ और 10 साल की दो बेटियां और सात साल का बेटा) नहाने के लिए जलाशय में उतरे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि..

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे तालाब के एक गड्ढे में फंस गए और डूबने लगे। उनकी मां उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वे सभी डूब गए। अधिकारी ने बताया कि शव रविवार सुबह बरामद किए गए और पोस्टमार्टम कराया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें - Navratri Mantra 2025: मां के नौ रूपों के 9 मंत्र, हवन में दें आहुति

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड