तेलंगाना : नाव में आग लगने से घायल हुए व्यक्ति की मौत, लापता छात्र का शव मिला

हुसैन सागर झील पर गणतंत्र दिवस की रात 'भारत माता महाआरती' के दौरान पटाखों से हुए हादसे में झुलसे व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से लापता इंजीनियरिंग छात्र का शव मंगलवार शाम को झील में मिला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
65-year-old man declared dead by doctors  turns out alive in Maharashtra
मौत | Image: Representative image

हुसैन सागर झील पर गणतंत्र दिवस की रात 'भारत माता महाआरती' के दौरान पटाखों से हुए हादसे में झुलसे व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से लापता इंजीनियरिंग छात्र का शव मंगलवार शाम को झील में मिला है।

रविवार की रात नाव से पटाखे चलाए जा रहे थे। जो व्यक्ति मारा गया है, वह भी एक नाव से पटाखा चला रही टीम का हिस्सा था। इसी दौरान एक जलता पटाखा नाव में गिरने से, वहां रखे दूसरे पटाखों में आग लग गई और वह व्यक्ति झुलस गया। हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस हादसे में कुछ अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हुए थे। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के कार्यक्रम स्थल से रवाना होने के बाद यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि आयोजकों ने पटाखे चलाने की विशेष अनुमति नहीं ली थी। हालांकि, आयोजकों के पास कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति थी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (डीआरएफ) के कर्मी सोमवार से लापता इंजीनियरिंग के छात्र अजय को खोज रहे थे जो आज मृत मिला। पुलिस ने बताया कि लापता छात्र अजय अपने दोस्तों के साथ नाव में था। हालांकि, उसके दोस्त सुरक्षित निकल आए, लेकिन अजय का पता नहीं चला। अजय के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और बताया कि वह 'भारत माता महाआरती' कार्यक्रम के लिए हुसैन सागर गया था लेकिन अब तक घर नहीं लौटा।

Advertisement

पुलिस ने रविवार को कहा था कि नाव में पटाखे रखे हुए थे। एक आतिशबाजी रॉकेट के नाव में जाकर गिर जाने से पटाखों में आग लग गई जिससे हादसा हुआ। यह कार्यक्रम भारत माता फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड