अपडेटेड 16 June 2024 at 08:15 IST
Telangana IAS Transfer : तेलंगाना में अधिकारियों के तबादले, 20 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर
तेलंगाना सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन कर शनिवार को जिलाधिकारियों में फेरबदल किया।
- भारत
- 1 min read

तेलंगाना सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन कर शनिवार को जिलाधिकारियों में फेरबदल किया। पिछले साल दिसंबर में राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद यह जिलाधिकारियों में पहला बड़ा फेरबदल है।
इस बीच, राज्य सरकार जनस्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए सहायक शल्य चिकित्सकों के 531, प्रयोगशाला तकनीशियन के 193 तथा नर्स के 31 पदों को शीघ्र भरेगी। शनिवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का ध्यान लोगों के वास्ते स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने पर रहा है इसलिए सिविल सहायक चिकित्सक, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का ध्यान लोगों के वास्ते स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने पर रहा है, प्रयोगशाला तकनीशियन और स्टाफ नर्स की रिक्तियों को भरने के लिए शीघ्र अधिसूचनाएं जारी की जाएंगी।
Advertisement
अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ यहां सरकार के कमान नियंत्रण केंद्र में पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मानसून के आगमन के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 16 June 2024 at 07:54 IST