हिंदी कविता न सुनाने पर छात्र को पीटने की आरोपी शिक्षिका निलंबित

चेन्नई के एक स्कूल में हिंदी में कविता नहीं सुना पाए कक्षा तीन के एक छात्र को पीटने के अरोप में शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
teacher
Picture used for representative purpose only | Image: Pixabay

चेन्नई के एक स्कूल में हिंदी में कविता नहीं सुना पाए कक्षा तीन के एक छात्र को पीटने के अरोप में शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने यह जानकारी दी। प्रबंधन ने सोमवार को कहा कि 21 फरवरी को जांच के बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह घटना स्कूल प्रशासन के संज्ञान में पिछले शुक्रवार को आई थी। शिक्षिका ने छात्र को हिंदी कविता न सुनाने के लिए दंडित किया था। जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया गया।’’

Advertisement

हालांकि, उन्होंने कहा कि यह मामला केवल पीड़ित छात्र के माता-पिता और शिक्षिका के बीच का है। पिछले सप्ताह हुई घटना के बाद भवन राजाजी विद्याश्रम स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के अभिभावकों ने सीबीएसई स्कूल के प्रबंधन के समक्ष यह मुद्दा उठाया था, जिसने हिंसा के प्रति ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति अपनाई है। अनुशासनात्मक कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि स्कूल के दिशा-निर्देशों में शारीरिक दंड, शारीरिक, मौखिक या भावनात्मक दुर्व्यवहार पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड