अपडेटेड 1 October 2023 at 22:11 IST

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में गुलाब समेत इन फूलों से करें पितरों का तर्पण, मिलेगा आशीर्वाद; पैसों की होगी बरकत

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बाकी पूजा से श्राद्ध पूजा बिल्कुल अलग होती है। इसमें विधि से लेकर पूजा के फूलों तक का विशेष ध्यान देना पड़ता है। आइए इसके बारे में जानते हैं। 

Follow : Google News Icon  
Pitru Paksha Me Kis Phool Se Kare Tarpan


iamge- shutterstock
Pitru Paksha Me Kis Phool Se Kare Tarpan iamge- shutterstock | Image: self

Pitru Paksha Me Kis Phool Se Kare Tarpan: इन दिनों पितृ पक्ष चल रहा है। हिंदू धर्म में इसका बहुत ही अधिक महत्व माना जाता है। 15 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष के दौरान लोग अपने पूर्वजों और पितरों का पिंडदान, श्राद्ध कर्म और तर्पण करते है, लेकिन इसकी पूजा बाकी पूजा से बिल्कुल अलग होती है। इसलिए इस पूजा की विधि खासकर फूलों का बेहद खास ख्याल रखा जाता है। तो चलिए जानते हैं तर्पण करते समय किन फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए?

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • पितरों को कौन सा फूल पसंद है?
  • पितरों को कौन सा फूल चढ़ाने से पैसे में होगी बरकत?

पितरों को कौन सा फूल पसंद है?

पितृ पक्ष की  श्राद्ध की पूजा, तर्पण और पिंडदान में कमल, जूही, चंपा, मालती और सफेद फूलों का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा तुलसी और भृंगराज भी श्राद्ध पूजा में उपयोग किए जाते हैं। मान्यता है कि ये फूल पितरों को बहुत ही अधिक प्रिय होते हैं। 

पितरों को कौन सा फूल चढ़ाने से पैसे में होगी बरकत?

सफेद फूल
पितरों की पूजा में सफेद फूलों को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप चमेली के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Advertisement

कमल के फूल
पितरों की पूजा में कमल के फूलों को बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर पितृ पक्ष में कमल के फूलों से पितरों की पूजा करते हैं तो जीवन में आने वाली कई समस्याएं दूर होती हैं।

गेंदा का फूल
श्राद्ध में गेंदा का फूल चढ़ाने से सभी पितृ बेहद प्रसन्न होते हैं। इससे सकारात्मकता के साथ धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है और व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। 

Advertisement

गुलाब का फूल
पितरों को गुलाब का फूल भी बहुत पसंद होता है। इसे अर्पित करने से सभी देवी-देवताओं के साथ पितृ भी बेहद खुश होते हैं। पितृ पक्ष में इससे पूजा करने पर आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है। 

यह भी पढ़ें... Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में करें इन पेड़ों की पूजा, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Pitru Paksha 2023: आज से शुरू हो गया पितृ पक्ष, जानें कैसे जल चढ़ाने से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 1 October 2023 at 22:11 IST