अपडेटेड 27 September 2025 at 23:55 IST

Karur Stampede: एक्टर विजय की रैली में भगदड़ से कोहराम, 31 मौतों के बाद राज्य सरकार ने किया 10 लाख के मुआवजे का ऐलान

तमिलनाडु सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। करूर त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Vijay's rally in Karur turned deadly as over 30 died due to overcrowding
Vijay's rally in Karur turned deadly as over 30 died due to overcrowding | Image: Republic

Vijay Rally Stampede: तमिलनाडु के करूर में आज, 27 सितंबर 2025 की शाम भगदड़ मच गई जिसमें 31 लोगों की जान चली गई है। वहीं 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये दर्दनाक हादसा तब हुआ जब TVK प्रमुख विजय की रैली में भारी संख्या में लोग जुटे थे।

अब भगदड़ मामले में तमिलनाडु सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। करूर त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं अस्पताल में इलाज करा रहे हरेक व्यक्ति को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।

घटना की जांच के लिए जांच आयोग का गठन

तमिलनाडु CMO के मुताबिक इस घटना की जांच के लिए सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक जांच आयोग का गठन किया जाएगा।

हादसे पर विजय की पहली प्रतिक्रिया 

इस बीच हादसे पर एक्टर विजय की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मैं दुख में हूं जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

Advertisement

एक्टर ने X पर लिखा, 'मैं असहनीय, अवर्णनीय पीड़ा और दुःख में हूं जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। करूर में अपनी जान गंवाने वाले अपने प्रिय भाइयों और बहनों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं। मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

एमके स्टालिन ने दिए ये आदेश

वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ट्वीट कर लिखा, ‘करूर से आ रही खबर चिंताजनक है। मैंने पूर्व मंत्री वी सेंथिलबालाजी और मंत्री मा.सुब्रमण्यम और जिला कलेक्टर को फोन करके उन नागरिकों को तुरंत इलाज मुहैया कराने को कहा है जो भीड़ के कारण बेहोश हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। मैंने पास के त्रिची जिले के मंत्री अंबिल महेश को भी युद्धस्तर पर जरूरी मदद मुहैया कराने का आदेश दिया है। वहां के ADGP से भी बात की है कि वे जल्द से जल्द हालात सुधारने के लिए कदम उठाएं। मैं जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।’

Advertisement

पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने जताया दुख

बता दें कि पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांझी समेत तमाम नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है। 

रैली में कैसे मची भगदड़?

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु से करूर में TVK (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय की चुनावी रैली में भारी संख्या में जमा हुए लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा कई अन्य बेहोश भी हुए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मरने वालों में महिलाएं और कई बच्चे भी शामिल हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक्टर विजय की चुनावी प्रचार अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। शुरू में यहां भगदड़ जैसी स्थिति होने की खबर आई। उसके बाद यह घटना बड़ी हो गई। 

यह भी पढ़ें: Vijay Net Worth: आलीशान प्रॉपर्टी-करोड़ों का घर... थलापति विजय की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश!
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 27 September 2025 at 23:55 IST