अपडेटेड 21 April 2024 at 14:03 IST

स्टालिन ने दूरदर्शन के ‘लोगो’ में बदलाव को भगवाकरण की शुरुआत बताया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम के स्टालिन ने सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन के ‘लोगो’ को लाल से नारंगी किए जाने की आलोचना की है।

Follow : Google News Icon  
CM MK Stalin
CM MK Stalin | Image: PTI

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन के ‘लोगो’ को लाल से नारंगी किए जाने की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि यह हर चीज का भगवाकरण करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘साजिश’ की शुरुआत है।

स्टालिन ने ‘लोगो’ में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि दूरदर्शन पर ‘‘भगवा दाग’’ लग गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि ‘‘भाजपा हर चीज का भगवाकरण करने की साजिश रच रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये (‘लोगो’ में बदलाव जैसे कदम) उसी की शुरुआत हैं। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों में ऐसे फासीवाद के खिलाफ खड़ी नजर आएगी।’’ स्टालिन ने कहा कि पहले तमिल संत कवि तिरुवल्लुवर का ‘‘भगवाकरण’’ किया गया था और ‘‘तमिलनाडु के महान नेताओं की प्रतिमाओं पर भगवा रंग डाला गया था।’’ विपक्ष ने ‘लोगो’ के रंग में बदलाव को ‘‘पूरी तरह से अवैध’’ और ‘‘भाजपा समर्थक पक्षपात’’ को प्रतिबिंबित करने वाला करार दिया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: तेजस्वी पर बोले पीके, 'मात्रा आती नहीं, विकास पर भाषण दे रहे हैं'

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 21 April 2024 at 14:03 IST