BREAKING: तमिलनाडु से बड़ी खबर, 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई मौत की सजा, पुलिस कस्टडी में बाप-बेटे की मौत मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

तमिलनाडु से एक बड़ी खबर आ रही है। मदुरै की एक अदालत ने 9 पुलिसकर्मियों को मौत क‍ी सजा सुनाई है।

Follow : Google News Icon  
Tamilnadu 9 policemen get death sentence by Madurai district court in father son custodial torture death case
तमिलनाडु से बड़ी खबर, 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई मौत की सजा, पुलिस कस्टडी में बाप-बेटे की मौत मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला . | Image: X- File photo

तमिलनाडु से एक बड़ी खबर आ रही है। मदुरै की एक अदालत ने 9 पुलिसकर्मियों को मौत क‍ी सजा सुनाई है। मामला साल 2020 का है जब व्यापारी पी. जयराज और उनके बेटे जे. बेनिक्स को पुलिस हिरासत में टॉर्चर किया गया था और फिर दोनों की मौत हो गई थी। इन दोषियों में पुलिस इंस्पेक्टर श्रीधर भी शामिल हैं, जिन पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

अदालत ने कहा कि जिन 10 पुलिसकर्मियों पर आरोप तय हुए थे, उनमें से जीवित बचे सभी नौ को हाल ही में दोषी ठहराया गया था। फैसले में अदालत ने कहा कि पिता और बेटे को बदले की भावना से नंगा कर बेरहमी से पीटा गया, और मामले को पढ़ते हुए ही “दिल दहल उठता है।”

कोर्ट ने फैसले में क्या कहा

अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि अगर बेंच की निगरानी नहीं होती, तो सच दबकर रह जाता। अदालत के अनुसार यह एक पूरे परिवार उजाड़ने वाला मामला है और यह सत्ता के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण है। कोर्ट ने कहा कि जो लोग सार्वजनिक धन से वेतन लेते हैं, वे अपने कृत्यों के लिए तनाव को बहाना नहीं बना सकते।

Advertisement

अदालत ने यह भी कहा कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज पेश किए गए, जबकि आम तौर पर ऐसे मामलों में ऐसा नहीं होता। फैसले में यह भी कहा गया कि तमिलनाडु में कई ईमानदार पुलिस अधिकारी हैं, लेकिन ऐसे मामलों में उम्रकैद की सजा पुलिस के भीतर भय पैदा नहीं कर पाएगी।

क्या था पूरा मामला

Advertisement

मामला जून 2020 का है,जब थूथुकुडी जिले के सथानकुलम क्षेत्र में मोबाइल दुकान चलाने वाले पी. जयराज और उनके बेटे जे. बेन्निक्स को लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में यह आरोप झूठा पाया गया। पुलिस द्वारा दोनों को सथानकुलम थाने में रातभर रखा गया और कथित रूप से गंभीर यातनाएं दी गईं। परिवार ने आरोप लगाया था कि दोनों की बर्बर पिटाई की गई, जिससे उन्हें रेक्टल ब्लीडिंग और कई गंभीर चोटें आईं। दोनों को बाद में न्यायिक हिरासत में भेजा गया, लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी मौत हो गई।

यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

इसे भी पढ़ें- BREAKING: दिल्‍ली विधानसभा में गेट तोड़ घुसने वाली टाटा सिएरा कार बरामद, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार; अब सच आएगा सामने?
 

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड