तमिलनाडु में बनेगी 'विजय सरकार', VCK और IUML ने TVK को समर्थन का किया ऐलान; 120 विधायकों के साथ सरकार बनाने का रास्ता साफ

तमिलनाडु में नई सरकार के शपथ ग्रहण का रास्ता साफ होता दिख रहा है। दो-दो विधायकों वाली पार्टी VCK और IUML ने TVK को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ विजय बहुमत के आंकड़े 118 को पार गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Thalapathy Vijay in Tamil Nadu Election
Thalapathy Vijay | Image: X

तमिलनाडु में तमाम उतार चढ़ाव के बाद आखिरकार थलापति विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो ही गया। तमाम रूकावटों के बाद भी विजय ने बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया है। VCK ने राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है। वीसीके के अलावा IUML भी टीवीके के साथ आ गई है। इन दोनों दलों का साथ मिलने के बाद विजय के पास अब 120 विधायकों का समर्थन है।

तमिलनाडु में नई सरकार के शपथ ग्रहण का रास्ता साफ होता दिख रहा है। दो-दो विधायकों वाली पार्टी VCK और IUML ने TVK को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।  इसी के साथ विजय बहुमत के आंकड़े 118 को पार गए हैं। अब एक्टर से नेता बने थलापति विजय राज्यपाल से मिलने रवाना हो गए हैं।  राज्यपाल से मिलकर विजय सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

 विजय को मिल दो और दलों का समर्थन

IUML ने राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया। इसके साथ ही, TVK को अब कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK, IUML का समर्थन मिल गया है, जिससे इसकी संख्या 121 हो गई है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है।

समर्थन के लिए TVK ने जताया VCK का आभार

VCK ने भी राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया है। इस समर्थन के लिए TVK के जनरल सेक्रेटरी और इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट, आधव अर्जुन ने पार्टी का आभार जताया है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा है, "तमिलनाडु में लोकतांत्रिक तरीकों से हुई 'मौन क्रांति' का स्वागत करते हुए, और सत्ता के सबसे बड़े स्थानांतरण का समर्थन करते हुए, जो जल्द ही होने वाला है, विदुथलाई चिरुथईगल काची (VCK) लीडर, मेरे राजनीतिक सलाहकार और महान नेता थोल थिरुमावलवन ने अपना समर्थन दिया है। विदुथलाई चिरुथईगल काची की तरफ से चुनाव लड़ने और जीतने वाले विधानसभा के दो सदस्यों को तमिलगा वेट्टरी कजगम के लिए समर्थन वाला एक लेटर मिला है और उन्होंने इसे खुशी और भरोसे के साथ हमें सौंपा है।"

Advertisement

हम अकेले नहीं हैं- आधव अर्जुन

आधव अर्जुन आगे लिखा,'हम अकेले नहीं हैं। तमिलनाडु का आने वाला इतिहास भी उनका एहसानमंद है और उसे अपना शुक्रिया अदा करना चाहिए। इसके अलावा, यह सिर्फ शुक्रिया नहीं है... मैं पक्के तौर पर कहता हूं कि VCK लीडर और भाई थोल थिरुमावलवन के 35 साल के पॉलिटिकल सफर के पॉलिटिकल लक्ष्य – उनके सोशल जस्टिस के सपने, बराबरी के सिद्धांत – तमिलगा वेट्ट्री कजगम के आने वाले राज में पूरे होंगे।'

यह भी पढ़ें: CM बनते ही एक्शन में सुवेंदु अधिकारी, बांग्लादेश से भी मिली बधाई

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड