तमिलनाडु: उधगमंडलम में ठंड का प्रकोप, तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पहुंचा

तमिलनाडु के ऊधगमंडलम शहर में शुक्रवार को एक महीने में दूसरी बार पारा शून्य डिग्री सेल्सियस तक नीचे चले जाने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने मौसम संबंधी नवीनतम आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि ऊटी के नाम से मशहूर उधगमंडलम और सांदीनल्ला में शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan shiver cold wave
ठंड | Image: PTI/Representational photo

तमिलनाडु के ऊधगमंडलम शहर में शुक्रवार को एक महीने में दूसरी बार पारा शून्य डिग्री सेल्सियस तक नीचे चले जाने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने मौसम संबंधी नवीनतम आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि ऊटी के नाम से मशहूर उधगमंडलम और सांदीनल्ला में शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि उधगमंडलम और कंथल तथा थलाईकुंथा सहित आस-पास के इलाकों के कई हिस्सों में बर्फ की हल्की परत छाई दिखी। उधगमंडलम में तापमान गिरने से खुले में खड़ी गाड़ियां बर्फ से ढंक गईं, कंटेनरों में रखा पानी जम गया। लोग अपने चार पहिया वाहनों के विंडशील्ड से बर्फ हटाते देखे गए।

Advertisement

भीषण ठंड से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। उधगमंडलम की सड़कें वीरान दिखीं और सड़कों पर बहुत कम गाड़ियां नजर आईं तथा लोगों ने खुद को घरों के अंदर ही सीमित कर लिया। शुक्रवार की सुबह कई जगहों पर लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव सेंकते नजर आए। इस वर्ष जनवरी की शुरुआत में भी इस क्षेत्र में पारा शून्य और पास के अवलांचे में तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला गया था, तब ऐसी ही मौसमी स्थिति देखने को मिली थी।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड