तमिलनाडु में बड़ा हादसा, स्टील पिघलाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी आग, बिहार के एक कर्मचारी की मौत; कई झुलसे

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक मेटल स्मेल्टिंग फैक्ट्री में बॉयलर के फटने से भीषण आग लग गई। इसकी चेपट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जो बिहार का रहने वाला था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tamil Nadu A huge fire broke out metal smelting factory boiler exploded
तमिलनाडु में बड़ा हादसा, स्टील पिघलाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी आग | Image: ANI

तमिलनाडु में मंगलवार की सुबग बड़ा हादसा हो गया। तिरुवल्लूर जिले के गुमिदिपूंडी औद्योगिक क्षेत्र में एक स्टील पिघलाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई।इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि सात अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मरने वाला की पहचान बिहार के रहने वाले रवि रंजन के रूप में हुई है। फिलहाल आग पर काबू पर लिया गया है।

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में हुए दर्दनाक हादसे में घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पार्थ पालयम गांव के पास गुमिडिपुंडी SIPCOT कॉम्प्लेक्स में एक प्राइवेट मेटल स्मेल्टिंग फैक्ट्री में एक बड़े बॉयलर के फटने से भीषण आग लग गई। इस भीषण हादसे में बिहार के रहने वाले रवि रंजन (24) के शरीर के अंग अलग हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी आग

SIPCOT इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित एक प्राइवेट स्टील मेल्टिंग यूनिट में फर्नेस का बॉयलर अचानक फट गया। इसके चपेट में 7 कर्मचारी आ गए। मध्य प्रदेश और बिहार के रहने वाले चार अन्य लोग - भूषण कुमार (25), ओम कुमार (22), रंजीत कुमार (35) और सिंबर सिंह (24) - को गुमिडिपुंडी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, विस्फोट की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। 

बिहार के एक कर्मचारी की मौत

बिहार के तीन अन्य लोग - राजा बाबू (26), रणवीर कुमार (26) और फ्रेंड्स कुमार (27) - को चेन्नई के चेंगुनराम में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल प्रिंस कुमार (25) को आगे के इलाज के लिए चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल भेजा गया है। गुमिडिपुंडी और सिपकॉट के दो फायर स्टेशन आग पर काबू पाने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत की। दुर्घटना स्थल से 500 मीटर दूर एक कटा हुआ हाथ मिला है।

Advertisement

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार तड़के गुमिदिपूंडी के SIPCOT औद्योगिक क्षेत्र में हुआ। यूनिट में स्टील पिघलाने का काम चल रहा था, जब अचानक बॉयलर में विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 अन्य झुलस गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र में ड्राइवर ने भरवाया डीजल, पैसा मांगा तो करने लगा दबंगई

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड