Tamil Nadu: छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में 3 शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय में तीन शिक्षकों ने 13 वर्षीय एक स्कूली छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
Tamil Nadu: छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में 3 शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी | Image: X

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय में तीन शिक्षकों ने 13 वर्षीय एक स्कूली छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया

घटना के खुलासे से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पांच फरवरी को विरोध-प्रदर्शन किया। स्कूल के शिक्षक तीन फरवरी को छात्रा के घर उसकी लंबी अनुपस्थिति के बारे में पूछताछ करने गए, तब जाकर यह घटना सामने आई। छात्रा के माता-पिता ने शिक्षकों को बताया कि तीन शिक्षकों ने स्कूल परिसर में उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद शिक्षकों ने माता-पिता से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। उसने बताया कि पांच फरवरी को तीनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया गया।

ये भी पढ़ें - Methi ke Beej: जड़ों से सिरों तक बालों के लिए वरदान है मेथी के बीज

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड