'पाकिस्तान से बातचीत होनी चाहिए, लेकिन कश्मीर से शुरुआत हो, PM मोदी चाहे तो...',महबूबा मुफ्ती ने क्यों कही ये बात? RSS नेता का किया जिक्र

महबूबा मुफ्ती ने RSS नेता के बयान का जिक्र करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत की खिड़की हमेशा खुली रखनी चाहिए। उन्होंने पीएम मोदी से बड़ी अपील की हैं।

Follow : Google News Icon  
Mehbooba Mufti
महबूबा मुफ्ती ने RSS नेता के बयान का हवाले देकर फिर अलापा कश्मीर का राग | Image: ANI

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के पाकिस्तान के साथ संवाद जारी रखने के बयान ने एक बार फिर राजनीतिक अखाड़े में तूफान खड़ा कर दिया है। इस बयान पर जहां एक तरफ कड़ी आपत्ति जताई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ इसे कश्मीर मुद्दे को उठाने का मौका मान लिया गया है।पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने होसबले के बयान का स्वागत करते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता की पुरजोर वकालत की है।

महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए दोनों पड़ोसी देशों के बीच बातचीत की खिड़की हमेशा खुली रखनी चाहिए। उन्होंने कहा,"RSS के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि पाकिस्तान से बातचीत होनी चाहिए। मैं कहती हूं बिल्कुल बातचीत होनी चाहिए, लेकिन इसकी शुरुआत कश्मीर से होनी चाहिए।"

पीएम मोदी को PAK से बातचीत करनी चाहिए-महबूबा मुफ्ती 

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा, "श्रीनगर के लोगों ने बड़ी कुर्बानी दी है। हम कहते हैं कि हमारे सेंट्रल एशिया के रास्ते खोल दिए जाए ताकि कश्मीर के लोग आजादी की सांस ले सकें। जो कारोबर बंद है उसे खोल दो। नए रास्ते खोल दो। यह काम केवल प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते हैं। अगर प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि दुनिया में उनका नाम हो तो उन्हें कश्मीर की समस्याओं का समाधान कर देना चाहिए।"

RSS नेता ने पाकिस्तान को लेकर क्या कहा था?

बता दें कि RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय ने मंगलवार को पीटीआई को दिए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा कि भारत को पाकिस्तान और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख जारी रखना चाहिए, लेकिन संवाद के रास्ते बंद नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा, 'भारत को हमेशा पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए तैयार रहना चाहिए। यही कारण है कि राजनयिक संबंध बने रहते हैं, व्यापार जारी रहता है और वीजा दिए जाते हैं। इन्हें पूरी तरह बंद नहीं करना चाहिए, बातचीत के​ लिए एक खिड़की हमेशा खुली रहनी चाहिए।'
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'किसी गलत काम से...', अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR पर बोले हुमायूं कबीर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड