BIG BREAKING: मुंबई ह‍मले का मास्‍टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत पहुंचा, NIA हेडक्वार्टर ले जाने की तैयारी

मुंबई ह‍मले का मास्‍टरमाइंड तहव्वुर राणा को NIA की 7 सदस्‍यीय टीम अमेरिका से लेकर दिल्ली पहुंच गई है। दिल्ली लैंड होते ही एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tahawwur Rana Mumbai terror attack mastermind Extradited to India delhi
BIG BREAKING: भारत पहुंचा भारत मुंबई ह‍मले का मास्‍टरमाइंड तहव्वुर राणा, बुलेटप्रूफ गाड़ी से NIA हेडक्वार्टर ले जाने की तैयारी | Image: Republic

Tahawwur Rana: मुंबई ह‍मले का मास्‍टरमाइंड तहव्वुर राणा को NIA की 7 सदस्‍यीय टीम अमेरिका से लेकर दिल्ली पहुंच गई है। दिल्ली लैंड होते ही एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब मेडिकल के बाद कोर्ट में उसकी पेशी होगी। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक राणा को तिहाड़ जेल के हाई सिक्‍योरिट सेल में रखा जाएगा। आपको बता दें कि तहव्वुर राणा पर कई संगीन धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं, जिनमें आपराधिक साजिश, भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना, हत्या, जालसाजी और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम शामिल हैं। हालांकि, मुंबई पुलिस को अभी तक उसके शहर में स्थानांतरण के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

वहीं केंद्र सरकार ने एडवोकेट नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक नियुक्‍त किया है। सरकार की ओर से कहा गया कि केंद्र सरकार एडवोकेट नरेंद्र मान को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से दिल्ली स्थित एनआईए विशेष अदालतों और अपीलीय अदालतों में तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली के खिलाफ मामलों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपती है। उन्हें एनआईए मामला आरसी-04/2009/एनआईए/डीएलआई (तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली के खिलाफ) से संबंधित मुकदमे और अन्य मामलों के संचालन के लिए विशेष लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त किया गया है।

तहव्वुर राणा को बख्तरबंद गाड़ी से लाया जाएगा NIA हेडक्वार्टर

तहव्वुर राणा को बुलेट प्रूफ गाड़ी में पालम टेक्निकल एयरपोर्ट से एनआईए हेडक्वॉक्टर ले जाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बुलेट प्रूफ गाड़ी के साथ इसी तरह की मार्क्स मेन गाड़ी को भी स्टैंड बॉय पर रखा गया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के कमांडोज भी इस गाड़ी के साथ स्टैंड बॉय पर हैं। मार्क्स मेन गाड़ी बेहद सुरक्षित गाड़ी होती है, जिस पर कोई भी हमला कारगर नहीं हो सकता। बड़े आतंकियों, गैंगस्टरों को इसी तरह की गाड़ी से स्पेशल सेल कोर्ट और एजेंसी के दफ्तर लाने ले जाने का काम किया जाता है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Waqf Board: वक्फ की 71 करोड़ की जमीन पर अतीक अहमद का कब्जा, मिट्टी तक खोदकर बेच डाला था; माफिया के हड़पने की पूरी कहानी

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड