'सत्ता परिवर्तन का रास्ता सिर्फ चुनाव...,' प्रह्लाद जोशी का राहुल गांधी के 'रिजीम चेंज' पर तीखा पलटवार, कहा-भारत बांग्लादेश नहीं
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सिस्टम बदलने और सरकार बदलने के बयान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भारत में सिस्टम बदलने का सिर्फ़ एक ही तरीका है और वह है चुनाव। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि यह भारत है न कि बांग्लादेश।
- भारत
- 2 min read

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सिस्टम बदलने और सरकार बदलने (रिजीम चेंज) के बयान की आलोचना करते हुए कहा तीखा प्रहार किया है। जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोशी ने कहा कि भारत में सिस्टम बदलने का सिर्फ़ एक ही तरीका है और वह है चुनाव। आगे उन्होंने तंज कसते हुए कहा भारत में डेमोक्रेसी पहले भी थी और आगे भी रहेगी क्योंकि यह भारत के लोगों का मूल स्वभाव है।
'सत्ता परिवर्तन का रास्ता सिर्फ चुनाव...,' प्रह्लाद जोशी
जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी के सिस्टम बदलने और सरकार बदलने के बयान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि "आप सबने प्रशांत भूषण और नेहा बोरा जैसे लोगों को देखा होगा, जो राहुल गांधी के आस-पास रहते हैं, और खुलेआम कहते हैं कि वे सिस्टम बदल रहे हैं। भारत में सिस्टम बदलने का सिर्फ़ एक ही तरीका है और वह है चुनाव।"
भारत में डेमोक्रेसी पहले भी थी और आगे भी रहेगी
आगे उन्होंने कहा कि "दुनिया में दूसरी जगहों पर सरकार बदलने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन भारत में डेमोक्रेसी लोगों की रगों में है। भारत के लोगों के लिए डेमोक्रेसी कोई नई बात नहीं है। भारत में डेमोक्रेसी पहले भी थी और आगे भी रहेगी क्योंकि यह भारत के लोगों का मूल स्वभाव है।"
भारत, बांग्लादेश नहीं
जोशी ने बांग्लादेश को सरकार बदलने का एक उदाहरण बताने और इस बात पर भी सवाल उठाया कि वहां के युवा भारत में भी इसी तरह के डेवलपमेंट को इंस्पायर कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "वे बांग्लादेश का उदाहरण देकर सरकार बदलने की बात कर रहे हैं। वे कहते हैं कि बांग्लादेश के युवा हमें प्रेरित कर रहे हैं। इसका क्या मतलब है?"
Advertisement
प्रह्लाद जोशी ने आगे राहुल गांधी की ऐसी बातों का समर्थन करने और वोट चोरी और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के आरोपों को बार-बार उठाने के लिए जमकर आलोचना भी की।
ये भी पढ़ें: 'अपने परेशान राजकुमार को शांत करने के लिए....,' विपक्ष की महारैली पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा प्रहार