अपडेटेड 28 June 2023 at 23:33 IST
Swapna Shastra: क्या आपको भी सपने में दिखती हैं ये चीजें, जानें क्या कहता स्वप्न शास्त्र, शुभ या अशुभ
क्या आप जानते हैं कि हर सपने के पीछे अच्छा या बुरा संकेत छिपा होता है? आइए जानते हैं कौन सा सपना क्या संकेत देता है।
- भारत
- 2 min read

Swapna Shastra: सपना देखना आम बात है, क्योंकि अक्सर हम वहीं सब सपने में देखते हैं जो कुछ दिनभर हमने किया होता है या फिर हमारे साथ हुआ होता है, लेकिन कई बार हम सपने में कुछ ऐसा देख लेते हैं कि सोकर उठने के बाद पूरे समय वहीं हमारे दिमाग में घूमता रहता है कि आखिर इसका मतलब क्या है और ये सपना क्यों आया। तो वहीं कई बार हम सपनों का मतलब जानने के लिए भी उत्सुक हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर सपने के पीछे अच्छा या बुरा संकेत छिपा होता है? आइए जानते हैं कौन सा सपना क्या संकेत देता है।
सपनों को लेकर क्या कहता स्वप्न शास्त्र
आपको बता दें कि हम जो भी सपना देखते हैं उसके पीछे कोई न कोई संकेत जरूर छुपा होता है। कई बार सपने हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ भी इशारा करते हैं, जिसका जिक्र स्वप्न शास्त्र में भी किया गया है। आइए जानते हैं उन कुछ सपनो के बारे में जो संकेत देते हैं कि आने वाले दिनों में आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है।
सपने में इन चीजों का दिखना शुभ
- स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में बहुत बारिश दिखाई देती हैं तो यह एक शुभ संकेत है. इसका मतलब है कि आपके जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं जल्द ही खत्म होने वाली हैं और आय के नए साधन मिलने वाले हैं।
- अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को पेड़ पर चढ़ते हुए देखता है या फिर किसी ऊंचाई पर चढ़ते हुए देखता है तो यह सपना भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने वाली है। वहीं जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें आने वाले दिनों में मुनाफा होगा।
- सपने में मंदिर का दिखना एक खास संकेत होता है। अगर सपने में किसी को मंदिर दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इसका मतलब होता है कि आपके ऊपर भगवान कुबेर अपनी कृपा बरसाने वाले हैं और आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलने वाला है।
- हिंदू धर्म में हाथी को भगवान गणेश का वाहन माना जाता है। ऐसे में अगर आपको सपने सफेद हाथी दिखता है तो ये बेहद शुभ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सफेद हाथी नजर आता है तो यह भी आने वाले अच्छे समय की ओर एक इशारा है। यह सपना बताता है कि आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है जिससे आपकी किस्मत बदल जाएगी।
यह भी पढ़ें... Sound Sleep: रात में नहीं आती अच्छी नींद? सोने से पहले जरूर करें ये काम
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
यह भी पढ़ें... Sleep Time: क्या है सोने का सही समय? मेंटल हेल्थ पर पड़ता है गहरा असर, टाइम से सोने के हैं कई फायदे
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 28 June 2023 at 20:01 IST