स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया: राष्ट्रपति मुर्मू

Swami Vivekananda's Birth Anniversary: राष्ट्रपति मुर्मू का कहना है कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Swami Vivekananda Birth Anniversary
स्वामी विवेकानंद की जयंती | Image: Instagram

Swami Vivekananda's Birth Anniversary: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण व मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी विरासत दुनिया भर में अनगिनत लोगों को प्रेरित करती रही है।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था।

राष्ट्रपति ने कहा, 'मैं स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देती हूं। स्वामीजी भारत के महान आध्यात्मिक संदेश को पश्चिमी दुनिया तक ले गए। उन्होंने भारत के लोगों में एक नया आत्मविश्वास भरा।'

Advertisement

मुर्मू कहा कि उन्होंने युवाओं को अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने, राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर जरूर करें सूर्य देव के इस कवच का पाठ, हर काम में मिलेगी सफलता

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड