LIVE BLOG

Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: सुवेंदु अधिकारी ने ली बंगाल के CM पद की शपथ, पांच विधायक बने मंत्री

West Bengal BJP Government Oath Taking Ceremony LIVE: पश्चिम बंगाल में आज (9 मई) नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। सुवेंदु अधिकारी बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में समारोह का आयोजन हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE | Image: Republic

West Bengal BJP Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: पश्चिम बंगाल में आज (9 मई) को इतिहास रचा गया है। सुवेंदु अधिकारी ने आज कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में पहली बार बीजेपी का सीएम बन गया है। सुवेंदु के अलावा पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी समारोह में शिरकत की। आज गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती हैं। ऐसे में बीजेपी ने शपथ ग्रहण के लिए इसी दिन को चुना है।  
 


सुवेंदु अधिकारी और उनके मंत्रिमंडल को PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों को बधाई दी।


क्षुदीराम टुडू, निसिथ प्रमाणिक ने ली शपथ

BJP नेता क्षुदीराम टुडू, निसिथ प्रमाणिक ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। 
 


Advertisement

दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल ने ली मंत्री पद की शपथ

दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया ने ली मंत्री पद की शपथ


सुवेंदु अधिकारी ने ली शपथ

सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। वे राज्य में बीजेपी के पहले सीएम बने हैं। 


Advertisement

PM मोदी ने लिया माखनलाल सरकार का आशीर्वाद

PM मोदी ने पश्चिम बंगाल में BJP के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक, माखनलाल सरकार को सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। 1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ होने पर गिरफ्तार किया गया था। 98 वर्ष की आयु में भी, श्री माखनलाल सरकार आज़ादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती ज़मीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं।


मंच पर अमित शाह समेत दिग्गज नेता मौजूद

कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में NDA के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य शामिल हैं। यहीं पर पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है।


कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड मैदान में पहुंच गए हैं, जहां पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। 


कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे सुवेंदु अधिकारी

BJP नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे।


बंगाल की जनता बदलाव चाहती थी- एकनाथ शिंदे

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा, "आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बन रही है। जनता बहुत खुश है। जनता बदलाव चाहती थी... BJP की 'डबल-इंजन' सरकार राज्य के विकास के लिए काम करेगी।"


कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी कोलकाता एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। वे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 


CM योगी भी कोलकाता पहुंचे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोलकाता पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में सुवेंदु अधिकारी बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसमें वे शिरकत करेंगे। 


आवास से निकले सुवेंदु अधिकारी

BJP नेता सुवेंदु अधिकारी अपने आवास से निकल गए हैं; वह कुछ ही देर में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।


कौन-कौन पहुंचा कोलकाता?

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे।


पुष्कर सिंह धामी भी होंगे समारोह में शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे।


स्मृति ईरानी पहुंची कोलकाता

BJP नेता स्मृति ईरानी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने कोलकाता पहुंची।  


ब्रिगेड परेड ग्राउंड में समारोह की तैयारियां

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं


शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां पूरी

शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। समारोह स्थल पर वॉटरप्रूफ टेंट लगे हैं, इसके अलावा मैदान में झालमुड़ी और रसगुल्ला का स्टॉल भी लगाया गया है। पंडाल को बंगाल की थीम में सजाया गया है। कार्यक्रम में एक लाख लोगों के आने की संभावना है। सुरक्षा में 4 हजार जवान तैनात किए जाएंगे। अति विशिष्ठ मेहमानों के खाने के लिए भी प्रबंध किया गया है। VIP मेहमानों के लिए लंच में आलू दम, काली दाल, पुलाव, मिक्स वेज, मसाला कुल्चा, अचार और सलाद की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बंगाली डिश बैंगन भाजा साग और आलू पोश्तो भी परोसा जाएगा। मिठाई में गुलाब-जामुन दिया जाएगा।


श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया- दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर BJP नेता दिलीप घोष ने कहा, "हमने लंबे समय तक संघर्ष किया, और आखिरकार जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को जनता ने नकार दिया क्योंकि उन्होंने लोगों पर ज़ुल्म किया और अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल किया। जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुना।"


Suvendu Adhikari Oath: ममता बनर्जी को आमंत्रित किया गया है- समिक भट्टाचार्य

प्रदेश BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य कहते हैं, “यह सिर्फ हमारा सपना नहीं था, यह लाखों BJP कार्यकर्ताओं का सपना था। श्यामा प्रसाद की धरती पर, श्यामा प्रसाद की सरकार बनने जा रही है। हमारी जिंदगी में इससे बड़ा पल शायद ही कोई हो सकता है... पश्चिम बंगाल की जनता ने 'जंगल राज' के शासन को उखाड़ फेंका है। यह लोकतंत्र की जीत है।” उन्होंने कहा, "प्रोटोकॉल के अनुसार ममता बनर्जी को आमंत्रित किया गया है।"


West Bengal Oath taking Ceremony: सुवेंदु अधिकारी ही क्यों चुना गया?

सुवेंदु अधिकारी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने एक बार नहीं 2-2 बार TMC सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की तत्कालीन CM ममता बनर्जी को हराया। 2021 में नंदीग्राम में हराया और इस बार ममता के गढ़ भवानीपुर में जाकर दीदी को मात दी। 


Suvendu Adhikari New CM: सुवेंदु अधिकारी आज लेंगे शपथ

शुक्रवार को BJP की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आज वो पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सुबह 11 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। इसका आयोजन कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में किया जाएगा। 

Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड