BREAKING: तापी-सूरत NH-53 पर भीषण सड़क हादसा, निगम की दो बसों की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, 6-7 लोग जिंदा जले, VIDEO

गुजरात के सूरत से एक बेहद ही दर्दनाक हादसे की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार दो बसों के बीच एक भीषण एक्सीडेंट में 6 से 7 लोगों की मौत बताई जा रही है। 10 से अधिक लोग घायल बनाए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

गुजरात के सूरत से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार सूरत नेशनल हाईवे नंबर 53 पर उवा गांव के बाहरी इलाके में दो बसों के बीच एक गंभीर एक्सीडेंट हुआ। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र परिवहन निगम की दो बसों के बीच एक्सीडेंट एक बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। 

बस के अंदर करीब 6 से 7 लोग जिंदा जल गए। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और गैस कटर से बस को काटकर शवों को बाहर निकाला।

टक्कर के बाद लगी भयानक आग

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की दो बसों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में कम से कम 6 से 7 लोग जिंदा जल गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रोड के किनारे में गिरी बस धू-धू कर जल रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  

हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र परिवहन निगम की दो बसों के बीच यह भयानक एक्सीडेंट हुआ। टक्कर के बाद, बसों में से एक बस कई बार पलट गई और उसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में एक बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे के बाद आसपास एक इलाके में हड़कंप मच गया। 

Advertisement

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड टीम पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। रिपोर्ट्स के अनुसार मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और गैस कटर से बस को काटकर शवों को बाहर निकाला। वहीं, स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआत में इस हादसे को तेज रफ्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड