बिहार के बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने में दिया सरेंडर करने का आदेश; जानिए क्‍या है पूरा मामला

जी कृष्णय्या हत्याकांड में बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को रद्द कर दिया। अदालत ने 1 महीने में सरेंडर करने का आदेश दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Supreme Court scraps Anand Mohan’s early release; he must surrender in a month
बिहार के बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने में दिया सरेंडर करने का आदेश; जानिए क्‍या है पूरा मामला | Image: X

जी कृष्णय्या हत्याकांड में बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को रद्द कर दिया। अदालत ने 1 महीने में सरेंडर करने का आदेश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पब्लिक सर्वेंट की हत्या के दोषी को प्रीमैच्योर रिलीज के योग्य ठहराने वाली बिहार सरकार की नीति को गलत ठहराया। कोर्ट ने कहा कि बिना उचित कारण के 2023 में रिहाई नीति बदली गई।

गौरतलब है कि 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आनंद मोहन को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

अदालत ने क्या कहा?

अदालत ने कहा कि समय से पहले रिहाई देने वाला 2023 का संशोधन एक अचानक लिया गया कदम है, जिसका कोई स्पष्ट उद्देश्य नहीं है और न ही इसमें कोई नेक नीयत दिखाई देती है। राज्य सरकार कोई तर्कसंगत और वैध सार्वजनिक उद्देश्य साबित करने में विफल रही है, इसलिए इसे अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन माना गया है।

Advertisement

कोर्ट ने कहा कि इसलिए प्रतिवादी 4 को दी गई सजा में छूट को बरकरार नहीं रखा जा सकता और इसे रद्द किया जाता है। पूर्व सांसद को एक महीने के भीतर संबंधित जेल प्राधिकरण के समक्ष आत्मसमर्पण करना होगा। बता दें कि जुलाई 2026 में जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।

जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि अदालत का काम है कि वह सही और न्याय के पक्ष को खोजे। तथ्यों को देखने के बाद हमने पांच बिंदु तय किए हैं। क्या राज्य की नीति उम्रक़ैद की सजा में छूट दे सकती है। पीड़ित पक्ष का परिवार सजा में छूट दिये जाने से पहले सुनवाई का हक रखता है। सजा में छूट देने में क्या सही प्रक्रिया का अनुसरण राज्य सरकार द्वारा किया गया?
 

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड