LIVE UPDATES/ 'सोरोस की कठपुतली की तरह काम करती है कांग्रेस, जनता माफ नहीं करेगी', राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा
India News Live: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर CM फडणवीस और JP नड्डा ने देर रात अमित शाह के साथ उनके आवास पर बैठक की। दौसा में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे आर्यन की मौत हो गई है। बांग्लादेश में फंसी मिताली एक्सप्रेस ट्रेन को वापस जलपाईगुड़ी लाया गया है।
- भारत
- 18 min read

India News Live: प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। CJI की अध्यक्षता वाली 3 जजों पर बेंच इस पर सुनवाई करेगी। वहीं, महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर CM फडणवीस और JP नड्डा ने देर रात अमित शाह के साथ उनके आवास पर बैठक की। दौसा में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे आर्यन की मौत हो गई है। बांग्लादेश में फंसी मिताली एक्सप्रेस ट्रेन को वापस जलपाईगुड़ी लाया गया है।
डिंडीगुल में अस्पताल में लगी आग, 7 की मौत
तमिलनाडु के डिंडीगुल में अस्पताल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
आज की बैठक पर क्या बोले एकनाथ शिंदे?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "आज की बैठक मुंबई महापालिका चुनाव के संबंध में थी। महायुति ने विधानसभा का चुनाव पूरी ताकत से जीता... पिछले 2.5 सालों में हमारी महायुति की सरकार ने जो काम किए हैं... जिसका पूरा फायदा मुंबई के लोगों को होने वाला है... यह बहुत महत्वपूर्ण बैठक थी...महायुति ने जैसे पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा वैसे ही हम निकाय चुनाव भी लड़ेंगे, भारी बहुमत से जीतेंगे और लोगों को जैसी मुंबई चाहिए वो बनाकर देंगे... मुंबई एक अंतर्राष्ट्रीय शहर है जहां पूरी दुनिया से लोग आते हैं इसलिए यहां पर सभी सुविधाएं होनी चाहिए... जो काम पहले होने चाहिए थे वो नहीं हुए लेकिन हमारे कार्यकाल में कई कामों की शुरुआत हुई है... "
Advertisement
महाराष्ट्र-झारखंड में क्यों एक साथ चुनाव नहीं करवाए गए?- भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर कहा, "महाराष्ट्र और झारखंड में क्यों एक साथ चुनाव नहीं करवाए गए?... पहले वे यहां से तो उदाहरण पेश कर देते... एक राष्ट्र, एक चुनाव की जगह वे एक राष्ट्र एक शिक्षा क्यों नहीं करते? एक राष्ट्र एक इलाज क्यों नहीं करते?... इससे क्षेत्रीय पार्टियों के मुद्दे खत्म हो जाएंगे..."
मुफ़्ती खालिद को किया गया रिहा
झांसी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से मुफ़्ती खालिद को रिहा किया गया। NIA अधिकारियों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े व्यक्तियों को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी प्रचार प्रसार से जुड़े मामले में आज उनके आवास पर तलाशी ली।
Advertisement
गोवा में फुटसल और फुटबॉल खेलने का क्रेज-CM प्रमोद
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "मैं यहां फुटसल मैदान के उद्घाटन के लिए आया हूं। मैंने संखली नगर पालिका की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। मुझे फुटसल मैदान को युवाओं को समर्पित करते हुए खुशी हो रही है। गोवा में फुटसल और फुटबॉल खेलने का क्रेज है। अधिकांश बच्चे फुटसल खेलना पसंद करते हैं। इसलिए, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहले फुटसल मैदान का उद्घाटन करके खुश हूं..."
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर ओवैसी बोले- जब पूजा स्थल अधिनियम...
पूजा स्थल अधिनियम 1991 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "जब पूजा स्थल अधिनियम 1991 बनाया गया था, तो इसका उद्देश्य यह देखना था कि देश में कोई अस्थिरता या दंगे न हों और यहाँ शांति बनी रहे। अब हम जो देख रहे हैं, खासकर संभल में जो हुआ - एक ही दिन में मामला दर्ज किया गया और 1.5 घंटे के भीतर आदेश दिया गया, सर्वेक्षण हुआ... हिंसा भी हुई और पुलिस की गोलीबारी में 5 निर्दोष मुसलमान मारे गए...आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुनवाई पूरी होने तक कोई और सर्वेक्षण नहीं किया जाएगा इसलिए, यह सही है...यह एक अच्छा निर्णय है..."
यह बहुत अच्छा निर्णय- वन नेशन-वन इलेक्शन पर सीएम साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर कहा, "यह बहुत अच्छा निर्णय है। इससे समय की भी बचत होगी, पैसों की भी बचत होगी... इससे देश का कल्याण होगा।"
विपक्ष द्वारा 'वन नेशन-वन इलेक्शन' को लेकर विरोध करने पर उन्होंने कहा, "इसमें विरोध की कोई बात ही नहीं है। जो विरोध कर रहे हैं उन्हें शायद विकास नहीं चाहिए..."
'कांग्रेस ने तय कर लिया कि सदन चलना चाहिए'
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "...कांग्रेस ने ये तय कर लिया है कि सदन चलना चाहिए। किसी भी हालत में भाजपा की सदन ना चलाने की साजिश को नाकाम करना है... हम चाहेंगे कि संविधान पर चर्चा हो।"
बैठक में शामिल हुए एकनाथ शिंदे
उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे पार्टी नेता दीपक केसरकर के आवास पर पहुंचे, जहां मुंबई से पार्टी के वर्तमान और पूर्व सांसदों, विधायकों और नगरसेवकों की बैठक हो रही है।
कल दिल्ली कूच करेगा 101 किसानों का जत्था
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, "हमने प्रधानमंत्री को एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें हमने कृषि मंत्रालय के 2013, 2016 के सहमति पत्र और कृषि मंत्रालय के दिसंबर 2021 के पत्र का हवाला दिया है और अपनी मांगें रखी हैं... अगर इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान किसानों को कोई नुकसान होता है, तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी... हम देश के लोगों से शाम को उपवास करने की अपील कर रहे हैं। कल हमें यहां 10 महीने पूरे हो जाएंगे, इसलिए हम लोगों से बड़ी संख्या में यहां पहुंचने की अपील करते हैं... 14 दिसंबर को जसविंदर सिंह लोंगोवाल और मलकियत सिंह गुलामीवाला के नेतृत्व में 101 किसान दिल्ली जाएंगे... हम पर डिजिटल आपातकाल लगाया जा रहा है... जब हमारी बात आप तक पहुंचना बंद हो जाती है, तो इसका मतलब है कि सरकार हम पर हमला करने की तैयारी कर रही है..."
वन नेशन-वन इलेक्शन लाने की इतनी हड़बड़ी क्या है?- पप्पू यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर कहा, "वन नेशन-वन इलेक्शन लाने की इतनी हड़बड़ी क्या है? संवैधानिक दायित्वों का आप निर्वाह करते नहीं...EVM पर चर्चा होनी चाहिए लेकिन वो नहीं की जा रही है... पूंजीपतियों का आधिपत्य राजनीतिक जीवन में और लोकतांत्रिक मूल्यों में बढ़ता जा रहा है... जरूरी यह है कि हम चुनाव को पारदर्शी बनाए... वन नेशन-वन इलेक्शन कभी सफल नहीं होगा... अगर सरकार गिर गई तो क्या आप 5 साल सरकार बनाने का इंतजार करेंगे?... मुझे लगता है कि देश के लिए ये निर्णय सही नहीं है।"
'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर बोले हिमंता
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देश के हित के लिए सोचते हैं। बार -बार चुनाव होने के कारण देश को स्थिरता नहीं मिल पाती है... जिससे देश की प्रगति जैसी होनी चाहिए बार-बार चुनाव होने के कारण नहीं हो पा रही थी... आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है... देश की तरक्की में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' बहुत ज्यादा भागीदारी देगा।"
'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग पर JNU में बवाल
विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में बवाल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान पोस्टर फाड़े गए हैं।
नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के 13 वर्षीय युवा क्रिकेटर "वंडर बॉय" वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया, जिन्होंने अंडर-19 एशिया कप में प्रदर्शन किया था और अब वे IPL की तैयारी कर रहे हैं।
'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर क्या बोले सीएम सोरेन?
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर कहा, "उनके पास बहुमत है, वे कोई भी निर्णय ले सकते हैं...ये उनका अपना एजेंडा है। वे अपने एजेंडा पर काम करेंगे, हम अपने एजेंडा पर काम करेंगे।"
CEC बैठक के लिए AICC मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी दिल्ली चुनावों पर CEC बैठक के लिए AICC मुख्यालय पहुंचे।
'महिला सम्मान योजना' पर क्या बोलीं सीएम आतिशी?
'महिला सम्मान योजना' पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "इस देश के इतिहास में अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने महिलाओं के दर्द को समझा है... अगर अरविंद केजरीवाल जेल नहीं गए होते तो वह पैसा ('महिला सम्मान योजना' के तहत 1000 रुपये) पहले ही महिलाओं के खातों में जा रहा होता... दिल्ली की महिलाओं ने उनसे कहा कि उन्हें और ज़्यादा रकम की ज़रूरत है। इस मांग को पूरा करने के लिए भी केजरीवाल ने आज घोषणा की कि दिल्ली में उनकी नई सरकार बनने के बाद 2100 रुपये दिए जाएंगे..."
भगवंत मान के नेतृत्व में कुछ भी संभव- अकाली दल नेता
अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा, "...इसमें कोई संदेह नहीं है कि एक दिन शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल खुद उन पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में कुछ भी संभव है। कल जब हमारी 'सेवा' पूरी हो जाएगी, तो हम कोर्ट जाएंगे और हम फिर सवाल पूछेंगे..."
CM नीतीश ने कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोचाचक में महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया।
हेमलाल मुर्मू का बयान उनके नैतिक मूल्यों को दर्शाता है- चंपई सोरेन
विधानसभा में JMM विधायक हेमलाल मुर्मू के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि वे मेरे लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करेंगे... मैं इस तरह का व्यक्ति नहीं हूं। मैं अपने संस्कारों से परिचित हूं। समाज और प्रदेश के सामने कोई बात रखने से पहले मैं सोच-विचार करता हूं... इस तरह का बयान हेमलाल मुर्मू के नैतिक मूल्यों को दर्शाता है।"
'एक राष्ट्र एक चुनाव' उत्साह की लहर लेकर आया- कंगना रनौत
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 'एक राष्ट्र एक चुनाव' विधेयक को मंजूरी दिए जाने पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "देश के लिए 'एक राष्ट्र एक चुनाव' उत्साह की एक लहर लेकर आया है। सबसे पहले तो (चुनाव के दौरान) इतना खर्चा होता है, महीने भर से अधिक समय के लिए सभी कर्मचारी कार्यों में संलग्न हो जाते हैं, सारे संस्थान रुक जाते हैं और हमारे देश वासियों को बार-बार मतदान के लिए भेजा जाता है... यह इस समय की जरूरत है... हालांकि ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था..."
'एक राष्ट्र एक चुनाव' विधेयक को मंजूरी दिए जाने पर क्या बोले RJD सांसद?
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 'एक राष्ट्र एक चुनाव' विधेयक को मंजूरी दिए जाने पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "...इसी सरकार ने वो कमिटी बनाई थी और इसी कमिटी के प्रस्ताव पर यह बात सामने आई है... इस देश को इस समय सबसे ज्यादा जरूरत है तो 'एक राष्ट्र एक रोजगार' नीति की है लेकिन उस पर आप चुप हैं क्योंकि उस पर आपकी मेहनत लगेगी... 60 के दशक तक इस देश में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' था... लेकिन वो साइकिल टूट गया... यह समग्र चिंता का विषय है..."
राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगति
सदन में हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 13 दिसंबर सुबह 11 बजे तक स्थगित हुई।
'वन नेशन वन इलेक्शन' के प्रस्ताव को मंजूरी
कैबिनेट की बैठक में 'वन नेशन वन इलेक्शन' के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। साथ ही सूत्रों ने बताया है कि इस विधेयक को जल्द संसद के पटल पर भी रखा जा सकता है।
विपक्ष पर बरसे जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "भारत के उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं। सदन में उनकी मिमिक्री हो और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष उसका वीडियो बनाए और उकसाएं कि फिर से कीजिए। कॉलेज के लड़के जैसा करते हैं उस तरह की हरकत संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाते हुए की गई।"
CM देवेंद्र फडणवीस ने की पीएम मोदी से मुलाकात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
हम भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब मांग रहे हैं- जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, "BJP ने कल भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाए हैं, हम उसी पर जवाब मांग रहे हैं। उसका जवाब उन्होंने (हिमाचल प्रदेश CM) न कल दिया, न आज दिया... केंद्र सरकार की फंडिंग से ही हिमाचल में विकास कार्य हो रहे हैं। केंद्र सरकार हिमाचल को जो पैसा और प्रोजेक्ट दे रही है उसे राज्य सरकार ठीक तरह से लागू नहीं कर पा रही।"
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगति
हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
हाथरस पहुंचे राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2020 की घटना में बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस के बूलगढ़ी गांव पहुंचे।
विपक्ष नेतृत्व विहीन है- दिनेश शर्मा
BJP सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "अनर्गल आरोप लगाना कांग्रेस की सबसे बड़ी विशेषता है। दुर्भाग्य है कि विपक्ष के अन्य दल बगैर किसी चीज का विश्लेषण किए कांग्रेस की भाषा बोलने लगते हैं। मुझे लगता है कि विपक्ष नेतृत्व विहीन है।"
संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
अडानी मुद्दे पर विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
पुर्तगाल के विदेश मंत्री पहुंचे दिल्ली
पुर्तगाली गणराज्य के राज्य एवं विदेश मंत्री पाउलो रानगेल भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा जिले में आज ताजा बर्फबारी हुई।
राहुल गांधी के हाथरस जाने पर भड़के ब्रजेश पाठक
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आज हाथरस जाने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "राहुल गांधी, आपमें निराशा का भाव है, आप हताशा के शिकार हैं। आपको पता ही नहीं है कि हाथरस मामले की जांच CBI ने कर दी है। मामला कोर्ट में चल रहा है...आज उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में, कानून व्यवस्था के मामले में नंबर 1 राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे राष्ट्र में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा होती है...जबकि आप उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में, दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं, लोगों को भड़काना चाहते हैं। कृपया ऐसा ना करें।"
विपक्ष पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का हमला
विपक्ष द्वारा राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर राजस्थान सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, "जनता तो इस पार्टी को हटाने के लिए कई बार प्रस्ताव ला चुकी है और पास भी कर चुकी है…"
परभणी में बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान निंदनीय- मायावती
महाराष्ट्र के परभणी में हुई हिंसा पर BSP प्रमुख मायावती ने एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र राज्य के परभणी में स्थित भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा एवं संविधान का किया गया अपमान अति-निन्दनीय व शर्मनाक। इस घटना से पार्टी काफी दुःखी व चिन्तित भी है। वहां की राज्य सरकार, ऐसे जातिवादी व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करें। वरना वहां हालात काफी बिगड़ सकते हैं। सभी से शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने की अपील।”
आज प्रयागराज में CM योगी
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में रहेंगे। वह महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेगें। शुक्रवार 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री मोदी दोनों प्रयागराज में रहेंगे।
दिल्ली में शीतलहर
दिल्ली में शीतलहर जारी है। IMD के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
तमिलनाडु के कई इलाकों में आज स्कूल बंद
तमिलनाडु में आज भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर चेन्नई, विल्लुपुरम, तंजावुर, मयिलादुथुराई, पुदुक्कोट्टई, कुड्डालोर, डिंडीगुल, रामनाथपुरम, तिरुवरुर, रानीपेट और तिरुवल्लूर में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
CM भजनलाल शर्मा के काफिले में घायल हुए ASI सुरेंद्र सिंह की मौत
राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा के काफिले के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इलाज के दौरान ASI सुरेंद्र सिंह की मौत हो जाने पर जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, “मूवमेंट के दौरान प्रताप नगर इलाके में पुलिस के इशारा करने के बावजूद एक टैक्सी कार ने पुलिस की चेतावनी नहीं मानी और काफिले की तरफ बहुत तेजी मोड़ दिया। तब काफिला चौराहे से निकल रहा था। तब काफिले के सबसे आगे जा रही वॉर्निंग कार से उसकी टक्कर हुई और उस टक्कर में दोनों गाड़ियां असंतुलित होकर एक स्लिप लाइन की तरफ घुस गई। पीछे से आ रही एक पायलट कार भी बेकाबू हुई और डिवाइडर पर चढ़ गई। उस दौरान दोनों गाड़ियों पर सवार पुलिस अधिकारी और जवान घायल हो गए और मौके पर चौराहे पर तैनात ASI गंभीर रूप से घायल हुआ। कुल 7 लोगों को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान ट्रैफिक पुलिस में तैनात हमारे एक ASI की इलाज के दौरान जान चली गई। टैक्सी में दो लोग सवार थे जिनकी पहचान हो गई है एक मूल रूप से करौली जिले का रहने वाला है और दूसरा मूल रूप से दौसा जिले का रहने वाला है। जिनका आज निधन हो गया। वह मूल रूप से नीमराणा के पास एक गांव माजरा का रहने वाले हैं।”
प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट पर SC में होगी सुनवाई
प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच मामले पर सुनवाई करेगी। याचिकाओं में 1991 के इस कानून को प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट को रद्द करने की मांग की गई है।
बोरवेल में गिरे आर्यन की मौत
राजस्थान के दौसा में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम बच्चे आर्यन की मौत हो गई है। 56 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आर्यन को बोरवेल से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 9 दिसंबर को खेलते हुए बच्चा बोरवेल में गिर गया था।