‘मैं कोई घटिया इंसान नहीं’, ऐसा क्यों बोले सुपरस्टार रजनीकांत? कहा- MK स्टालिन के साथ मेरी दोस्ती राजनीति से परे

Superstar Rajinikanth PC: तमिलनाडु चुनाव नतीजों के बाद सुपरस्टार रजनीकांत ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर MK स्टालिन के साथ अपनी दोस्ती और CM विजय से जलन की अफवाहों पर खुलकर बात की।

Follow : Google News Icon  
Rajinikanth Press Conference
Rajinikanth Press Conference | Image: ANI

Superstar Rajinikanth: तमिल सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार सुबह चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित अपने आवास पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही रजनीकांत की चुप्पी को लेकर कई तरह की अफवाहें बाजार में तैर रही थीं। 

इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए रजनीकांत ने साफ किया कि उनके मन में किसी के प्रति कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके बारे में बहुत-सी गलत खबरें फैलाई जा रही थीं, जिन्हें रोकना बेहद जरूरी था, क्योंकि अगर वह आज सामने नहीं आते तो लोग उन झूठी बातों को ही सच मान बैठते।

MK स्टालिन के साथ दोस्ती को बताया खास

चुनाव परिणाम आने के बाद रजनीकांत ने तमिलनाडु के मौजूदा राजनीतिक हालातों और मुख्यमंत्री MK स्टालिन से अपनी मुलाकात को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह की राजनीतिक आलोचनाएं की जा रही हैं, जो कि पूरी तरह गलत हैं। 

रजनीकांत ने भावुक होते हुए कहा कि जब उन्हें पता चला कि MK स्टालिन कुलथुर सीट से चुनाव हार गए हैं, तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से बहुत दुख हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टालिन के साथ उनका रिश्ता बेहद पुराना है और उनकी यह दोस्ती किसी भी तरह की राजनीति और नफा-नुकसान से बहुत ऊपर है।

Advertisement

CM विजय से जलन की अफवाहों को किया खारिज

PC के दौरान रजनीकांत पर सबसे बड़ा सवाल यह उठाया गया कि उन्होंने अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय की जीत पर बधाई क्यों नहीं दी और क्या वह विजय को मुख्यमंत्री बनने से रोकना चाहते थे। इस पर थलाइवा ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विजय को आधिकारिक तौर पर बधाई दी थी। 

उन्होंने कहा कि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए विजय की सफलता से उन्हें जलन होने का कोई सवाल ही नहीं उठता। रजनीकांत ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर कमल हासन मुख्यमंत्री बनते तो शायद उन्हें थोड़ी जलन हो सकती थी।

Advertisement

विजय और खुद के बीच बताया जेनरेशन गैप

रजनीकांत ने विजय के साथ अपनी तुलना और कॉम्पिटिशन की खबरों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि विजय और उनके बीच करीब 28 साल का एक बड़ा जेनरेशन गैप है, इसलिए दोनों के बीच किसी भी तरह के मुकाबले की बात करना ही ठीक नहीं लगता। 

विजय की तारीफ करते हुए सुपरस्टार ने कहा कि महज 52 साल की उम्र में विजय ने केंद्र की सत्ताधारी पार्टी और राज्य के अन्य बड़े दलों के खिलाफ चुनाव लड़कर जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है, वह वाकई हैरान करने वाली है। उन्होंने कहा कि विजय ने इस उम्र में MGR और NTR जैसी महान हस्तियों से भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है और उन्हें विजय के उज्ज्वल भविष्य से बहुत उम्मीदें हैं।

शपथ ग्रहण में न जाने और फिल्म लीक पर कही यह बात

प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में जब रजनीकांत से पूछा गया कि वह विजय के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल क्यों नहीं हुए, तो उन्होंने बहुत ही सहजता से जवाब दिया। रजनीकांत ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में आज तक किसी भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया है, इसलिए इस बात को किसी विवाद से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। 

इसके साथ ही उन्होंने विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकान' के ऑनलाइन लीक होने पर भी गहरी नाराजगी जताई और कहा कि सिनेमा उद्योग को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें: टाटा और नीदरलैंड की ASML कंपनी मिलकर बनाएंगे भारत का हाईटेक चिप इकोसिस्टम, PM मोदी ने किया ऐलान
 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड