अपडेटेड 14 June 2025 at 22:44 IST

Best Fruits: गर्मी जितनी बढ़ेगी, उतनी ताकत देंगे ये 4 फल; अभी से खाना शुरू करें

गर्मी में खाएं ये 4 ताकतवर फल, जो शरीर को हाइड्रेट और इम्यूनिटी को मजबूत बनाएंगे। जानें डाइटिशियन की सलाह।

Follow : Google News Icon  
Best Fruits
गर्मी में ताकत देने वाले फल | Image: Freepik

Best summer fruits: जैसे-जैसे गर्मी अपने चरम पर पहुंचती है, शरीर को ऊर्जा देने और हाइड्रेट रखने की जरूरत बढ़ जाती है। पसीना ज्यादा निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे थकान, चक्कर, कमजोरी और हीट स्ट्रोक तक की नौबत आ सकती है। ऐसे में विशेषज्ञ गर्मी में खाने लायक 4 जरूरी फलों की सूची के बारे में बताते हैं, जो न सिर्फ हाइड्रेशन बढ़ाते हैं बल्कि पोषण भी देते हैं।

1. तरबूज (Watermelon)

तरबूज पानी से भरपूर होता है। इसमें लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने और डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायक है। यह थकान और कमजोरी को दूर करता है और शरीर को फ्रेश और एक्टिव बनाए रखता है।

2. खरबूजा (Muskmelon)

खरबूजा न सिर्फ ठंडा फल है, बल्कि यह पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह पाचन तंत्र को सही रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसे स्नैक के तौर पर दिन में कभी भी खाया जा सकता है।

3. लीची (Lychee)

लीची में डायरूटिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह गुर्दे और मूत्राशय को साफ रखने में सहायक है। स्वाद में मीठी और शरीर के लिए ठंडी लीची गर्मी के दिनों में बेहतरीन फल है।

Advertisement

4. आम (Mango)

आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसमें विटामिन A और C भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। हालांकि, जिन लोगों को आम से एलर्जी होती है, वे इसका सेवन न करें।

डाइट में जरूर शामिल करें फल

इन 4 फलों को अपनी गर्मी की डाइट में शामिल कर शरीर को ताजगी, ताकत और बीमारियों से बचाव दें। मौसम चाहे जितना भी गर्म हो, सही खानपान से आप हर चुनौती को मात दे सकते हैं। यह जानकारी अलग अलग डाइटिशियन द्वारा शेयर जानकारी पर आधारित है। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी बदलाव करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Advertisement

यह भी पढ़ें : इमारतें बनीं मलबा, आसमान हुआ धुआं-धुआं, Photos में इजरायल-ईरान की तबाही

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 14 June 2025 at 22:44 IST